Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 15, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    असुंता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान असुंता लकड़ा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद झारखंड खेल जगत में बवाल मच गया है. अब इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. आरोपी पूर्व कोच सुधीर गोल्ला ने अपने ऊपर लगे सभी इल्जामों को सिरे से खारिज कर दिया है. सुधीर गोल्ला ने एक वीडियो जारी कर असुंता लकड़ा के दावों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है.

    वीडियो जारी करते हुए सुधीर गोल्ला ने कहा कि वे मोरहाबादी एक्सीलेंसी में बतौर हॉकी कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “मेरे ऊपर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता असुंता लकड़ा जो भी आरोप लगा रही हैं, वे सब उनकी खुद की बनाई हुई कहानियां हैं. वह सिर्फ अपने निजी फायदे के लिए यह सब कर रही हैं.” गोल्ला ने आरोप लगाया कि इन झूठे इल्जामों के पीछे झारखंड सरकार और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.

    सुधीर गोल्ला ने दावा किया कि उनके आगे बढ़ने से कुछ लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं एक साधारण सा कोच हूं. जब मुझे रांची रॉयल्स टीम में एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ असिस्टेंट कोच बनाया गया, तो असुंता लकड़ा इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं. वह इतनी असुरक्षित हो गईं कि उन्होंने मेरे ट्रेनिंग सेशन, जिम और एचएएल के समय को लेकर बेसलेस आरोप लगाने शुरू कर दिए.” गोल्ला के मुताबिक, असुंता के बयानों को देखकर साफ पता चलता है कि वह किसी एक मुद्दे पर टिकी नहीं हैं और उन्हें बाहर के कुछ लोग भड़का रहे हैं.

    कामयाबी से जलकर मिल रही हैं धमकियां

    अपने कोचिंग रिकॉर्ड का हवाला देते हुए सुधीर गोल्ला ने कहा कि हाल ही में वह सब-जूनियर महिला टीम के हेड कोच और नेशनल गेम्स में उत्तराखंड टीम के मैनेजर रहे हैं. उनके नेतृत्व में टीमों ने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. उन्होंने कहा, “इतने सालों से यही लोग टीम लेकर जाते थे और ट्रेनिंग करवाते थे. अब जब बाहर का कोच आकर ट्रेनिंग दे रहा है, मेडल आ रहे हैं और बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं, तो इन्हें दिक्कत हो रही है. जैसे ही मुझे अंडर-18 मेंस टीम में असिस्टेंट कोच का मौका मिला, इन लोगों ने मेरे खिलाफ शिकायतें करना शुरू कर दिया.”

    गोल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि 26 अप्रैल से कुछ स्थानीय कोचों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि “तुम बहुत जल्दी ऊपर जा रहे हो, तुम्हें नीचे खींच देंगे” और “सिलेक्शन ट्रायल में हमारी बात नहीं सुनोगे तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे, मार देंगे.”

    मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से गुहार

    सुधीर गोल्ला ने इस पूरे मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार से दखल देने की मांग की है. उन्होंने कहा, “मैं सीएम साहब और खेल मंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि मुझे मिलने का समय दें. मैं आपके सामने आकर बैठने और हर बात समझाने के लिए तैयार हूं कि झारखंड में हॉकी और वहां के बच्चों के साथ क्या खेल चल रहा है.” उन्होंने कहा कि अगर असुंता लकड़ा के पास कोई पुख्ता सबूत हैं तो वह सामने लाएं, वह भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

    क्या हैं असुंता लकड़ा के आरोप?

    मालूम हो कि पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और पूर्व कोच सुधीर गोल्ला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. लकड़ा का दावा था कि खिलाड़ियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में आवाज उठाने पर उन्हें धमकाया गया और करियर खत्म करने की चेतावनी दी गई. असुंता लकड़ा ने आरोप लगाया था कि सुधीर गोल्ला के खिलाफ लड़कियों के हॉस्टल में देर रात जाने और खिलाड़ियों को लाइन में खड़ा करने जैसी कई लिखित शिकायतें होने के बावजूद उन्हें बचाया जा रहा है. लकड़ा ने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए थे, जिसे अब कोच सुधीर गोल्ला ने पूरी तरह खारिज कर दिया है.

    Also Read : 17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    calls them all false. Coach Sudhir Golla hits back at former captain Asunta Lakra's allegations असुंता कहा- सारे इल्जाम झूठे पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार
    Next Article उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    Related Posts

    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.