Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली
    क्राइम

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IT
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. राजधानी के जाने-माने बिल्डरों और उनके करीबियों पर IT यानी इनकम टैक्स विभाग ने बड़ा शिकंजा कसा है. टैक्स चोरी के गंभीर आरोपों को लेकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. यह कार्रवाई पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गयी. आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने इन कंपनियों के दफ्तरों के साथ-साथ इनके पार्टनर्स और डायरेक्टर्स के घरों पर भी एक साथ दस्तक दी है.

    क्यों रडार पर आए ये बड़े ग्रुप?

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को काफी समय से इन दोनों ग्रुप्स के खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. इनपुट था कि ये बिल्डर्स अपने बड़े प्रोजेक्ट्स से होने वाली असली कमाई को कागजों पर छिपा रहे थे और बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी की जा रही थी. जब विभाग की जांच टीम को इनके फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स में बड़ी गड़बड़ी के पक्के और पुख्ता सबूत मिले, तो बिना देर किए बेहद गोपनीय तरीके से इस पूरी रेड का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. इसके बाद भोरे-भोर टीमों ने एक साथ मोर्चा संभाल लिया.

    डिजिटल डेटा खंगाल रही टीम

    छापेमारी की शुरुआत पनास रियल्टर्स के रातू रोड स्थित मुख्य दफ्तर से हुई, जो मोदी हाइट्स बिल्डिंग में है. जैसे ही आयकर विभाग की टीम दफ्तर में दाखिल हुई, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों ने सबसे पहले दफ्तर को अपने घेरे में लिया और वहां मौजूद सभी वित्तीय फाइलों और कागजातों को कब्जे में ले लिया.

    सूत्रों के अनुसार, सिर्फ कागजी दस्तावेज ही नहीं, बल्कि दफ्तर में मौजूद कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल डिवाइस को भी सीज कर लिया गया है. आईटी एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीट किए गए डेटा और गुप्त लेन-देन के रिकॉर्ड्स को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही कंपनी के खास पार्टनर्स के घरों पर भी तलाशी अभियान लगातार जारी है.

    पॉश इलाकों में हैं प्रोजेक्ट्स

    पनास रियल्टर्स रांची के रियल एस्टेट बाजार का एक बहुत बड़ा और रसूखदार नाम माना जाता है. इस ग्रुप के कई आलीशान रेजिडेंशियल (आवासीय) और कमर्शियल (व्यावसायिक) प्रोजेक्ट्स रांची के सबसे वीआईपी और प्राइम लोकेशंस पर चल रहे हैं. ऐसे में इतने बड़े ग्रुप पर आयकर विभाग के इस कड़े शिकंजे ने शहर के बाकी बिल्डरों की भी धड़कनें बढ़ा दी हैं.

    Also Read : पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    Income Tax conducts a series of rapid raids on premises linked to Panas Realtors and Dayanand Modi Group; stir in the real estate sector. पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें
    Next Article ऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    दस डॉलर के कारण फिजी में फंसे हक्की-पिक्की समुदाय, कर्नाटक सरकार से मदद की गुहार

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    17 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे जयराम महतो, बोले- चुप्पी तोड़े सरकार

    July 15, 2026
    Latest Posts

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026

    ऑपरेशन भरोसा : रामगढ़ पुलिस ने लौटाई 125 लोगों की खोई ‘मुस्कान’

    July 15, 2026

    पनास रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड, रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली

    July 15, 2026

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.