Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»राष्ट्रीय मंच पर खूंटी का सितारा, झोंगो पाहन ने पैरा आर्चरी में रचा इतिहास
    खेल-सिनेमा

    राष्ट्रीय मंच पर खूंटी का सितारा, झोंगो पाहन ने पैरा आर्चरी में रचा इतिहास

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तीरंदाज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के पैरा तीरंदाज झोंगो पाहन ने पंजाब के पटियाला में आयोजित 7वीं पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर झारखंड और खूंटी जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की थी। झोंगो पाहन की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

    प्रतियोगिता के दौरान झारखंड की रिकर्व टीम ने क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम को हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले में मेज़बान पंजाब की मजबूत टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जहां कड़े संघर्ष के बाद झारखंड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। झोंगो पाहन की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल खूंटी बल्कि पूरे झारखंड में खुशी की लहर है।

    इस मौके पर जिला दंडाधिकारी आर. रॉनिटा ने झोंगो पाहन को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि झोंगो ने राष्ट्रीय मंच पर जिले और राज्य का मान बढ़ाया है और वे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। डीसी ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा।

    Also Read : सिर्फ 5 आदतों को अपनाकर आसानी से किया जा सकता है वजन कम… जानें

    Disabled Athlete Indian Archery Jharkhand news Jharkhand Sports Jhongo Pahan Khunti district national competition Para Archery Para National Archery Championship Recurve Team Silver Medal Sports news खूंटी जिला झारखंड खेल झारखंड न्यूज झोंगो पाहन दिव्यांग खिलाड़ी पैरा आर्चरी पैरा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप भारतीय तीरंदाजी रजत पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता रिकर्व टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिर्फ 5 आदतों को अपनाकर आसानी से किया जा सकता है वजन कम… जानें
    Next Article सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर के खिलाफ जमशेदपुर में मामला दर्ज… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.