Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति हमें दिखानी होगी संवेदना: सीएम 
    ट्रेंडिंग

    गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति हमें दिखानी होगी संवेदना: सीएम 

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेसोवा सिर्फ एक संस्था नहीं है. इस संस्था का हमेशा से ही सामाजिक सरोकार रहा है. अपने गठन के वक़्त से ही यह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रही है. आज हर किसी को इस संस्था से प्रेरणा लेकर अपनी सामाजिक सरोकार को निभाने के लिए आगे आना चाहिए. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को आर्मी मैदान, मोरहाबादी, रांची में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन जेसोवा के पांच दिवसीय दीपावली मेला के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. उन्होंने इस मौके पर सभी को आगामी पर्व-त्योहारों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

     जेसोवा मेला के हैं कई मायने

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा के द्वारा कई वर्षों से दीपावली मेले का आयोजन होता आ रहा है. दरअसल यह सिर्फ एक मेला नहीं है. इस मेला के कई मायने और कई आयाम है. मेले में जो राशि एकत्रित होगी, वह सामाजिक-आर्थिक रूप से गरीब और जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा. जेसोवा के इस  सेवा भावना की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम होगी. आज के समय इस तरह का सेवा भाव अगर हर कोई अपना ले तो एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण हम कर सकेंगे.

     समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा के सदस्य जिस लगन और उत्साह के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे समाज की टूटी कड़ियों को जोड़ने के मुहिम को बल मिल रहा है. अगर ऐसा ही प्रयास हर व्यक्ति करे तो निश्चित तौर पर हम अपने समाज को बेहतर बना सकते हैं.

     दूसरों को नजरअंदाज करने की परिपाटी बदलनी होगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोगों के पास वक्त की कमी है. वहीं, समाज का ताना बाना भी  कुछ ऐसा हो चुका है कि आज आपके अगल- बगल में क्या हो रहा है, इसकी आपको जानकारी तक भी नहीं होती है. दूसरों को नजर अंदाज करने की यह परिपाटी समाज के लिए अच्छा नहीं है. हमें अपने रुख को बदलना होगा, ताकि लोग आपस में जुड़े और जरूरत पड़ने पर एक- दूसरे की मदद के लिए आगे आएं.

     गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाने की जरूरत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है. यहां बड़ी संख्या में गरीब हैं, जिन्हें सहयोग की जरूरत है. आज भी कई संस्थाएं हैं, जो निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं. ऐसे में हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि समाज के गरीब और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना दिखाएं और उनको मदद करें. मदद छोटी हो या बड़ी,  यह मायने नहीं रखती है. आपकी कोई भी मदद किसी जरूरतमंद के लिए काफी मायने रखती है. इस मौके पर  जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार  समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं.

     जेसोवा द्वारा इन्हें किया गया सहयोग

    -मुख्यमंत्री ने जेसोवा द्वारा  गोद लिए गए मॉडल  आंगनबाड़ी केंद्र,सिमराबाड़ी, देवघर और  मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र शहरकोल, पाकुड़ का  ऑनलाइन उद्घाटन किया. जेसोवा के द्वारा इन दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है.

    -पेस्टोलौजी चिल्ड्रेन्स सोसाइटी ट्रस्ट, रांची को  सोलर लैंप प्रदान किया गया.

    -राइट टी किक ट्रस्ट  के खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की गई.

    -कार्तिक उरांव रात्रि पाठशाला के संचालक बहादुर उरांव को सहायता के रूप में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया.

    -फुटबॉल खिलाड़ी बसंती लकड़ा को फुटबॉल से संबंधित खेल सामग्री दी गई.

    -ओल्ड एज होम संचालित करने वाले उर्सलाइन कान्वेंट, हेसाग को सहायता राशि दी गई.

    – 20 संस्थाओं को सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया गया.

    आर्मी मैदान जेसोवा जोहार लाइव मेला मोरहाबादी सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJWACT 2023 : भारत ने कोरिया को 5-0 से दी मात, सलीमा टेटे ने दागे 2 गोल
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 03 November 2023 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.