Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»B.N College छात्रावास में हिंसा, एक छात्र गंभीर रूप से घायल
    ट्रेंडिंग

    B.N College छात्रावास में हिंसा, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्रावास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. पटना यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले बीएन कॉलेज के छात्रावास में जोरदार बमबारी हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में एक छात्र बेतरह जख्मी हो गया है. जिसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया है.

    आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप

    मिली जानकारी के अनुसार छात्रावास में पहले आपसी विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान सैकड़ों छात्र छात्रावास में घुस आए और बमबारी शुरू कर दी. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में खून के निशान और तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है.

    गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान

    सूत्रों के अनुसार जक्मी छात्र की पहचान अर्थशास्त्र विभाग के छात्र हर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान छात्रावास के कुछ छात्रों ने उसे जबरन उठाया और बाद में बमबारी की घटना हुई. हर्ष के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

    इलाके में तनाव, सड़क जाम

    घटना के बाद बीएन कॉलेज के छात्रों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है.

    पुलिस कर रही जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने छात्रावास परिसर के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.

    Also Read : आदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

    Bihar news BN College Breaking news Crime news hostel attack hostel bombing patna Patna Medical College Patna police. Patna University Patna violence PMCH student injured student politics अपराध खबर छात्र घायल छात्र राजनीति छात्रावास बमबारी पटना पटना छात्रावास पटना पुलिस पटना मेडिकल कॉलेज पटना यूनिवर्सिटी पटना हिंसा पीएमसीएच बिहार न्यूज बीएन कॉलेज ब्रेकिंग न्यूज हॉस्टल अटैक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
    Next Article BRO के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर कई जगहों पर फेंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.