Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
    ट्रेंडिंग

    आदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदमपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का ‘जोश’ काफी ‘हाई’ नजर आया. उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की. खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है.

    लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी. पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है. इसी बीच पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे भी लगाए.

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं.”

    Earlier this morning, PM @narendramodi visited AFS Adampur and interacted with the brave air warriors and soldiers. pic.twitter.com/5o9Vvb5rEc

    — PMO India (@PMOIndia) May 13, 2025

    बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने वायुसेना के जवानों से बातचीत भी की. इसकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी की बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं. खास बात यह है कि एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर लगी है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, ‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’ इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है.

    Also Read : शहीद जवान रामबाबू प्रसाद का पार्थिव शरीर आज पहुंच सकता है सिवान

    # Prime Minister Narendra Modi Adampur airbase Air Force officials airbase security Attack false narrative Indian Air Force indian army meeting with soldiers national security Operation Sindoor Pakistan Pakistan's claim PM modi Punjab Security soldiers' enthusiasm strength of Indian Air Force आदमपुर एयरबेस एयरबेस सुरक्षा ऑपरेशन सिंदूर जवानों का जोश जवानों से मुलाकात झूठा नैरेटिव पंजाब पाकिस्तान पाकिस्तान का दावा पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना भारतीय वायुसेना की ताकत भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा वायुसेना अधिकारियों सुरक्षा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCBSE 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी
    Next Article B.N College छात्रावास में हिंसा, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    Latest Posts

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.