Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पांच साल की मासूम के साथ चाचा ने की दरिंदगी, पहले रेप फिर उतारा मौत के घाट
    क्राइम

    पांच साल की मासूम के साथ चाचा ने की दरिंदगी, पहले रेप फिर उतारा मौत के घाट

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023Updated:November 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीतामढ़ी : जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है. मेजरबंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम से हैवान बने चाचा ने रेप करके के बाद निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद गांव से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दिया. घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. लोग आक्रोशित हो गए. फौरन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. लोगों का कहना है कि मासूम बच्ची बुधवार शाम से ही लापता थी.

    इधर, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की. युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पकड़े गये युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के रूप में हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित के चाचा का ससुराल गांव में है और उसके चाचा यहीं आकर बस गये हैं. वहीं आरोपित भी रिश्ते में बच्ची का चाचा है. बुधवार की शाम से गायब बच्ची का पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

    बहला-फुसलाकर खेत में ले गया, फिर दुष्कर्म किया

    पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ की. सदर एसडीपीओ रामकृष्णा की पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार करते हुए शव को गन्ने की खेत में फेंकने की जानकारी दी. श्वानदस्ता की मदद से बच्ची का शव बरामद किया गया. मृतका की मां के बयान पर स्थानीय थाना में FIR की गई है. इसमें आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है. आरोपित दो दिन पूर्व यहां उसके घर आया था. बुधवार की शाम को उसे बच्ची के साथ देखा गया. बच्ची को वह बिस्किट खिला रहा था. बहला-फुसलाकर उसे गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबा कर हत्या कर दी.

    पूछताछ में कबूला हत्या की बात

    सदर डीएसपी रामकृष्ण के अनुसार पूरे मामले में वैज्ञानिक विधि से जांच की जा रही है. घटनास्थल व आरोपित का फॉरेंसिंक सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज गया है. प्रथमदृष्टया मामला दुष्कर्म कर हत्या करने का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मामले की जांच कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की. गिरफ्तार व्यक्ति बच्ची का रिश्तेदार लगता है. पूछताछ में उसने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार की है. उसके निशानेदही पर बच्ची के शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

    इसे भी पढ़ें: Breaking : डिप्रेशन में चल रही महिला कांस्टेबल ने चौथे तल्ले से लगाई छलांग

     

    Bihar City News Cruelty Current News Daily News Five Year Innocent Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Sitamarhi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर दरिंदगी न्यूज हेडलाइन पांच साल की मासूम बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीतामढ़ी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
    Next Article जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पर बांटी मिठाई, दीये व पटाखे

    Related Posts

    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.