Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»UGC-NET परीक्षा रद्द : फिर से होगा एग्जाम, CBI करेगी मामले की जांच
    ट्रेंडिंग

    UGC-NET परीक्षा रद्द : फिर से होगा एग्जाम, CBI करेगी मामले की जांच

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा को रद्द कर दिया है. भारत सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुचिता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है. परीक्षा एक दिन पहले दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. अब एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अलग से जानकारी साझा की जाएगी. साथ ही मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया गया है.

    गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त इनपुट से पता चला है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. साथ ही पेपर लीक होने की भी संभावना जताई गई है.

    नीट (यूजी) 2024 का आयोजन भी एनटीए ने ही कराया

    ज्ञात हो कि नीट 2024 का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 18 जून 2024 को देश के विभिन्न शहरों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में दो शिफ्ट में यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का भी आयोजन किया था. जिसे अब रद्द कर दिया गया है. यूजीसी नेट 18 जून को देशभर के 317 शहरों के 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इसमें 11 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. यूजीसी-नेट परीक्षा के जरिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता तय होती है. इसके आधार पर उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया जाता है. इस बार यूजीसी ने पीएचडी में एडमिशन इसी परीक्षा के जरिए देने का फैसला किया था.

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 20 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article तमिलनाडु : जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती, अवैध देशी शराब में मिला मेथनॉल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.