Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»निर्वाचन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    निर्वाचन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:April 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में बिहार के निर्वाचक नामांकन अधिकारियों (ERO), मतदान स्तर अधिकारियों (BLO), हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के ERO एवं BLO पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी विधानसभा आम चुनावों की तैयारियों को सशक्त करना है. कुल 369 जमीनी स्तर के चुनाव अधिकारी इस मिश्रित बैच प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं.

    CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि BLO और ERO के साथ-साथ बूथ स्तर एजेंट्स (BLA) की यह ज़िम्मेदारी है कि वे मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखें. उन्हें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं के पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार कार्य करना चाहिए. इससे पहले इसी माह बिहार के 10 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लगभग 280 BLA को भी IIIDEM में प्रशिक्षण दिया गया था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता पंजीकरण, फॉर्मों की प्रक्रिया और चुनावी प्रक्रियाओं के क्षेत्रीय कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण और डेमो भी दिए जा रहे हैं.

    अधिकारियों को RP अधिनियम, 1950 की धारा 24(a) और 24(b) के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के विरुद्ध प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया. गौरतलब है कि 6 से 10 जनवरी 2025 के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) प्रक्रिया के बाद बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कोई अपील दर्ज नहीं की गई थी. प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में इंटरएक्टिव सत्र, घर-घर सर्वेक्षण का अभिनय (रोल प्ले), केस स्टडी और फॉर्म 6, 6A, 7, और 8 भरने के व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं. साथ ही प्रतिभागियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप (VHA) और BLO ऐप पर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

    सभी सत्र राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर (NLMT) और आयोग के आईटी एवं EVM प्रभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं. ये सत्र संवादात्मक हैं और फील्ड में होने वाली आम त्रुटियों से बचने के उपायों पर भी केंद्रित हैं.

    Also Read : बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 : 1681 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द, 18 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

    assembly elections Bihar BLO booth level officer capacity building Chief Election Commissioner Delhi democracy Election Commission of India election management election observers election officials election preparedness Electoral Registration Officer ERO Gyanesh Kumar Haryana IIIDEM India mixed batch new delhi Training Training Program Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश क्षमता विकास चुनाव अधिकारी चुनाव तैयारी चुनाव पर्यवेक्षक ज्ञानेश कुमार दिल्ली नई दिल्ली निर्वाचक नामांकन अधिकारी निर्वाचन प्रबंधन प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार भारत भारत निर्वाचन आयोग मतदान स्तर अधिकारी मिश्रित बैच मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र विधानसभा चुनाव हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल में मारधाड़, एक कैदी जख्मी
    Next Article ऑपरेशन टेबल पर लेटे इस बच्चे के हौसले को सलाम

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.