Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 : 1681 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द, 18 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा
    ट्रेंडिंग

    बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 : 1681 उम्मीदवारों के आवेदन रद्द, 18 मई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (SI) पदों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1681 उम्मीदवारों के आवेदन पत्र रद्द कर दिए हैं. आयोग ने तीन अलग-अलग कारणों से इन अभ्यर्थियों के फॉर्म अमान्य घोषित किए हैं और इनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है.

    इन कारणों से रद्द हुए आवेदन

    • 523 उम्मीदवारों ने स्वयं अपने आवेदन वापस ले लिए.
    • 23 अभ्यर्थियों के दो या अधिक आवेदन पाए गए, जिस कारण उनके फॉर्म रद्द कर दिए गए.
    • 1135 उम्मीदवारों ने केवल रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन आवेदन पत्र सबमिट नहीं किया.

    कब होगी परीक्षा?

    BPSSC द्वारा SI पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार, 18 मई 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें.

    ई-एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

    SI परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड 3 मई 2025 से BPSSC की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे. यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होती है, तो वे 13 मई 2025 को आयोग कार्यालय, 5 हार्डिंग रोड, पटना-800001 पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

    परीक्षा पैटर्न

    • बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी:
    • प्रारंभिक परीक्षा : 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, कुल 200 अंक, समय सीमा 2 घंटे.

    मुख्य परीक्षा

    • पहला पेपर : सामान्य हिन्दी – 100 प्रश्न, 200 अंक.
    • दूसरा पेपर : सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, गणित व मानसिक योग्यता – 100 प्रश्न, 200 अंक.

    जरूरी निर्देश

    उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन ई-एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य होगा. आयोग ने सभी परीक्षार्थियों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके.

    Also Read : ADG के आवास के गेट से टकराई तेज रफ्तार SUV, फिर क्या हुआ… जानिये

    Application Rejected Bihar police Bihar Police Recruitment 2025 Bihar SI Exam BPSSC BPSSC Action BPSSC Invalid Form BPSSC Notice BPSSC SI Form Cancelled BPSSC SI फॉर्म रद्द BPSSC कार्रवाई BPSSC नोटिस BPSSC फॉर्म अमान्य Excise Department government job Ineligible Candidates Police recruitment Prohibition Department recruitment process registration department SI Recruitment 2025 SI Recruitment Update SI भर्ती 2025 SI भर्ती अपडेट Sub Inspector Recruitment आवेदन रद्द उत्पाद विभाग उम्मीदवार अयोग्य निबंधन विभाग पुलिस भर्ती बिहार SI परीक्षा बिहार पुलिस बिहार पुलिस भर्ती 2025 भर्ती प्रक्रिया मद्य निषेध विभाग सब इंस्पेक्टर भर्ती सरकारी नौकरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleADG के आवास के गेट से टकराई तेज रफ्तार SUV, फिर क्या हुआ… जानिये
    Next Article जेल में मारधाड़, एक कैदी जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.