Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देश में रसोई के ईंधन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. केंद्र सरकार एथनॉल को घरेलू कुकिंग फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इसके लिए नीति ढांचे पर काम कर रहा है. सरकार का मकसद एलपीजी पर निर्भरता कम करना, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाना और किसानों को एथनॉल उत्पादन के जरिए नया बाजार उपलब्ध कराना है.

    एथनॉल को कुकिंग फ्यूल बनाने की तैयारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार एथनॉल को मुख्यधारा के कुकिंग फ्यूल के रूप में लाने के लिए नीति तैयार कर रही है. योजना के तहत भविष्य में एथनॉल की आपूर्ति के लिए अलग व्यवस्था बनाई जा सकती है. इसके लिए एथनॉल रीफिल सेंटर या “एथनॉल एटीएम” विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है. साथ ही ऐसे स्टोव और उपकरण तैयार किए जाएंगे, जो एथनॉल पर सुरक्षित तरीके से चल सकें.

    एथनॉल एक जैव ईंधन (बायोफ्यूल) है, जिसे गन्ने के शीरे, मक्का, टूटे चावल और अन्य कृषि उत्पादों से बनाया जाता है. पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण की सफलता के बाद अब सरकार इसकी उपयोगिता को रसोई तक बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है. इससे एलपीजी के आयात पर होने वाला खर्च कम करने और देश को ऊर्जा के मामले में अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकती है.

    एलपीजी बंद नहीं होगी, मिलेगा एक नया विकल्प

    फिलहाल सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बंद करने या उसकी जगह पूरी तरह एथनॉल लागू करने की कोई घोषणा नहीं की है. एथनॉल को अभी केवल एक वैकल्पिक कुकिंग फ्यूल के रूप में विकसित किया जा रहा है. यानी आने वाले समय में लोगों के पास एलपीजी के साथ एक और विकल्प उपलब्ध हो सकता है.

    हालांकि इस योजना को लागू करने से पहले कई चुनौतियों से निपटना होगा. एथनॉल की पर्याप्त उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, वितरण व्यवस्था और घरेलू उपयोग के लिए सुरक्षा मानकों को तय करना जरूरी होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सभी परीक्षण सफल रहे तो आने वाले वर्षों में एथनॉल आधारित कुकिंग सिस्टम धीरे-धीरे आम लोगों तक पहुंच सकता है.

    सरकार की इस पहल को ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हालांकि यह योजना अभी नीति निर्माण के स्तर पर है और इसके लागू होने को लेकर सरकार की ओर से कोई समय-सीमा घोषित नहीं की गई है.

    Also Read : उद्योग निवेश बढ़ाने पर जोर, कई बड़े प्रस्तावों पर सरकार ने शुरू किया काम

    lpg कुकिंग फ्यूल कुकिंग फ्यूल एथनॉल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर
    Next Article त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.