Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आइसा (AISA) के तीन छात्र नेताओं ने अपना अनशन तोड़ा. शबाना आजमी, मनोज झा, राजा राम अमराम और प्रकाश राज की उपस्थिति में जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया. तीनों छात्र सोनम वांगचुक के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे.

    अनशन समाप्त करने वाले छात्र नेताओं में नेहा बोरा, मनीष कुमार और अमीन अमितोज शामिल हैं. तीनों ने कहा कि उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब आंदोलन दूसरे चरण में आगे बढ़ेगा. लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ रहा था और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे.

    निगाहें सोनम वांगचुक पर

    हालांकि, सभी की निगाहें अब सोनम वांगचुक पर टिकी हैं. वांगचुक फिलहाल अपना अनशन जारी रखे हुए हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि सरकार या राजनीतिक नेतृत्व की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही वह अपना अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे.

    वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें 18 जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है, लेकिन लंबे उपवास के कारण वे काफी कमजोर हो गए हैं.

    एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अस्पताल से जाने की अनुमति मांगी है. उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति ठीक है.

    इस बीच आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. विभिन्न विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वांगचुक की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की है. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा.

    Also Read : झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    अमीन अमितोज नेहा बोरा मनीष कुमार सोनम वांगचुक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद
    Next Article कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.