Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 12:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»उद्योग निवेश बढ़ाने पर जोर, कई बड़े प्रस्तावों पर सरकार ने शुरू किया काम
    बिहार

    उद्योग निवेश बढ़ाने पर जोर, कई बड़े प्रस्तावों पर सरकार ने शुरू किया काम

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2025Updated:December 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उद्योग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े उद्योग प्रस्तावों पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता आयोजित की गई, जिसमें 14 प्रमुख उद्यमियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्य सचिव ने उद्यमियों की समस्याएं और प्रस्ताव सुने तथा संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बैठक में वेलांकनी ग्रुप की ओर से बिहार में 2000 एकड़ भूमि पर एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं दिवाज स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने 150 एकड़ में स्टील प्लांट लगाने की योजना पेश की। ओर्ना 24 कंपनी ने 24 कैरट ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 100 एकड़ जमीन की मांग की, जबकि जियोफास्ट ने भी औद्योगिक इकाई के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

    फर्नीचर उद्योग को लेकर भी निवेश प्रस्ताव सामने आए। पालन-जी इंडस्ट्रीज और सवेरा फर्नीचर ने बिहार में आधुनिक फर्नीचर निर्माण प्लांट लगाने की इच्छा जताई। इसके अलावा आरा के उद्यमी कुमार प्रशांत ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलवायु अनुकूल गांव और फ्लोटिंग हाउस के मॉडल प्रस्तुत किए।

    मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि राज्य सरकार “अभी नहीं तो कभी नहीं” के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम है और महिला उद्यमियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। निवेश को आसान बनाने के लिए जरूरत पड़ने पर नीतियों में बदलाव भी किया जाएगा।

    बैठक में उद्योग विभाग और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उद्यमियों की शिकायतों पर मुख्य सचिव ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कैमूर जिले में एथनॉल प्लांट के पास खराब सड़क की शिकायत पर पथ निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत के आदेश दिए गए।

    वहीं स्टार्टअप और खाद्य उद्योग से जुड़े भुगतान में देरी की शिकायतों पर उद्योग विभाग को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग सेंटर खोलने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

    Also Read : दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, AQI गंभीर स्तर पर

    and the government has initiated action on several major proposals. Emphasis is being placed on increasing industrial investment उद्योग निवेश बढ़ाने पर जोर कई बड़े प्रस्तावों पर सरकार ने शुरू की कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, AQI गंभीर स्तर पर
    Next Article राज्य कर्मचारियों को क्रिसमस तोहफा, वित्त विभाग ने आदेश किया जारी

    Related Posts

    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.