Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    संसद मार्च के दौरान हुए हंगामे और पुलिस कार्रवाई के बीच CJP और केंद्र सरकार के बीच पहली औपचारिक बातचीत हुई. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की. और संगठन की मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा. करीब 10 मिनट चली इस बैठक में सरकार ने सभी मांगों को सुना और उन पर विचार के लिए कुछ समय मांगा.

    बैठक के बाद CJP नेताओं ने बताया कि जे.पी. नड्डा ने कहा है कि वह संगठन की मांगों पर सरकार और पार्टी नेतृत्व के साथ आंतरिक चर्चा करेंगे. हालांकि, किसी भी मांग पर तत्काल फैसला या लिखित आश्वासन नहीं दिया गया. सरकार की ओर से भी बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया.

    CJP ने सरकार के सामने रखीं ये प्रमुख मांगें

    •  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए.
    •  सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा किया जाए.
    •  परीक्षा विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.
    •  परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

    CJP नेताओं ने कहा कि वे इन मांगों पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.
    बैठक ऐसे समय हुई जब संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP ने ‘चलो संसद’ मार्च निकाला था. प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह बैरिकेड लगाए और बल प्रयोग किया.

    इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गया.

    साकारात्मक कदम न उठाने पर रहेगी आंदोलन जारी

    बैठक के बाद सौरव दास ने कहा कि सरकार ने बातचीत की पहल की है और अब फैसला सरकार को करना है. उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. वहीं आशुतोष रांका ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा.

    फिलहाल सरकार ने केवल मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया है. अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में सरकार इन मांगों पर क्या फैसला लेती है और क्या यह बातचीत किसी ठोस समाधान तक पहुंच पाती है.

    Also Read :संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    CJP आसुतोष रांका कॉकरोच जनता पार्टी जे पी नड्डा संसद मार्च सोनम वांगचुक सौरव दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में
    Next Article आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.