दुमका पुलिस ने तालझारी थाना क्षेत्र में फरवरी 2026 में हुई डकैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की निशानदेही पर लूटे गए चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने दुमका और देवघर के अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को तालझारी थाना क्षेत्र के चंदनपहाड़ी सहारा गांव निवासी श्याम सुंदर साह के घर में 8-9 हथियारबंद बदमाश घुस आए थे. बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर डकैती की थी. मामले में तालझारी थाना कांड संख्या-10/2026 दर्ज किया गया था.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की मदद से लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने प्रदीप हाजरा (डहुआ, सरैयाहाट) और संजय राय (कोल्हड़िया, सरैयाहाट) को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में एक ज्वेलरी कारोबारी से छिनतई करने और देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में डकैती के प्रयास में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय राय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर सरैयाहाट थाना में बीएनएस और आर्म्स एक्ट तथा हंसडीहा थाना में डकैती से संबंधित मामला दर्ज है.
बरामद सामान
– चांदी का एक बड़ा एवं एक छोटा पहुँची.
– एक चांदी का पायल.
– फूल लगे लॉकेट वाली एक चांदी की सिकड़ी.
छापामारी दल में शामिल सदस्य
– श्री नवलकिशोर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जरमुंडी.
– पु.नि. प्रियंका आनंद, हंसडीहा प्रभाग, दुमका.
– पु.अ.नि. संगम पाठक, थाना प्रभारी, तालझारी थाना (अनुसंधानकर्ता).
– पु.अ.नि. अजीत कुमार यादव, थाना प्रभारी, हंसडीहा थाना.
– पु.अ.नि. राजेंद्र यादव, थाना प्रभारी, सरैयाहाट थाना.
– पु.अ.नि. अजीत कुमार, थाना प्रभारी, जामा थाना.
– पु.अ.नि. नरेश कुमार महतो, सरैयाहाट थाना.
– तालझारी थाना रिजर्व गार्ड.
Also Read : झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

