Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता
    जोहार ब्रेकिंग

    हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद: 24 दिन बाद भी FIR नहीं, खरगे का नड्डा को खत, बोले — यह छुआछूत की जातिवादी मानसिकता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उनकी जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धीकरण को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को फिर पत्र लिखा है. खरगे ने कहा कि घटना को 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक संबंधित संगठन और लोगों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है.

    क्या है पूरा मामला?

    पिछले महीने 8 अगस्त को खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया था. दो दिन बाद, 10 अगस्त को उसी जगह गंगाजल का छिड़काव, धुलाई और हवन किया गया. इसे कथित तौर पर शुद्धीकरण बताया गया. आयोजन में श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी.

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खरगे के दलित होने के कारण उनके मंच से जाने के बाद मैदान का शुद्धीकरण किया गया, जो छुआछूत और जातिगत भेदभाव को दर्शाता है. पार्टी ने इसे संविधान के अनुच्छेद 17 में प्रतिबंधित अस्पृश्यता की मानसिकता से जोड़ा.

    नड्डा के आश्वासन की दिलाई याद

    खरगे ने पत्र में 13 अगस्त को राज्यसभा में उठाए गए मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जेपी नड्डा ने घटना की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था. नड्डा ने यह भी कहा था कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती. राज्यसभा सभापति ने भी घटना पर दुख जताया था.

    हालांकि, 26 अगस्त को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुद्धीकरण का बचाव करते हुए कहा कि मैदान में ऐसे नारे और गतिविधियां हुई थीं, जो उसकी धार्मिक मर्यादा के अनुरूप नहीं थीं. उन्होंने कहा कि शुद्धीकरण को खरगे की जाति से जोड़ना सही नहीं है.

    राहुल गांधी ने भी उठाया था मुद्दा

    इसके बाद 29 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने इसे छुआछूत बताते हुए FIR और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदर्शन भी किए और संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायतें दीं.

    आंबेडकर के महाड़ आंदोलन का जिक्र

    खरगे ने अपने पत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महाड़ आंदोलन का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि उस समय भी आंबेडकर के तालाब से पानी पीने के बाद कथित तौर पर गोमूत्र और गोबर से शुद्धीकरण किया गया था. खरगे ने कहा कि यह मामला सिर्फ उनके सम्मान का नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है जो आज भी जातिगत भेदभाव का सामना करते हैं.

    खरगे ने नड्डा से मांग की है कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश देकर हल्द्वानी की घटना में शामिल लोगों और संगठनों के खिलाफ FIR दर्ज कराना सुनिश्चित करें.

    Also Read : नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश
    Next Article चमत्कारी या विवादों वाले बाबाः क्या है सद्गुरू कहे जानेवाले जग्गी वासूदेव की कहानी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.