Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ऑपरेशन टेबल पर लेटे इस बच्चे के हौसले को सलाम
    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन टेबल पर लेटे इस बच्चे के हौसले को सलाम

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:April 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : जहां आज की पीढ़ी मोबाइल का इस्तेमाल अधिकतर गेम और मनोरंजन के लिए करती है, वहीं मुजफ्फरपुर जिले के तरियानी गांव के अनमोल कुमार (10 वर्षीय) ने एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है. उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में जब अनमोल का लेफ्ट इनगुइनल हर्निया का ऑपरेशन चल रहा था तब वह बेफिक्री से मोबाइल पर गणित की पढ़ाई कर रहा था. अनमोल 5वीं कक्षा का छात्र है और उसके पिता का नाम प्रमोद कुमार बताया जा रहा हैं.

    डॉक्टरों के अनुसार उसे लोकल एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन किया गया था, यानी उसे पूरी तरह बेहोश नहीं किया गया था. इस दौरान अनमोल ने न तो डर दिखाया और न ही किसी तरह की बेचैनी. ऑपरेशन थियेटर में मोबाइल स्क्रीन पर उसकी आंखें गड़ी थीं और वह पूरी तल्लीनता से गणित के वीडियो देख रहा था. पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि अनमोल जब से अस्पताल में भर्ती हुआ, तभी से वह पढ़ाई में जुटा था. ऑपरेशन के समय एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार ने जब उसे तैयार किया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह ऑपरेशन के दौरान भी पढ़ाई करता रहेगा.

    ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने जब उससे हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, “बेटा, बड़े होकर क्या बनना है – डॉक्टर, इंजीनियर या अधिकारी?” अनमोल ने तुरंत जवाब दिया – “इंजीनियर बनना है.” उसका आत्मविश्वास और जवाब सुनकर पूरा ऑपरेशन थिएटर मुस्कुरा उठा. डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार और अन्य चिकित्सकों की टीम ने न सिर्फ सफल ऑपरेशन किया, बल्कि अनमोल के साहस और पढ़ाई के प्रति जुनून की सराहना भी की. अनमोल का यह व्यवहार उन सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है जो मोबाइल को केवल मनोरंजन का साधन मानते हैं.

    Also Read : जेल में मारधाड़, एक कैदी जख्मी

    Also Read : ADG के आवास के गेट से टकराई तेज रफ्तार SUV, फिर क्या हुआ… जानिये

    Anmol kumar child inspiration fifth-grade student hernia operation inspiring child local anesthesia mobile usage muzaffarpur North Bihar pediatric surgery SKMCH studying during surgery studying math Tariyani village technology in education अनमोल कुमार उत्तर बिहार ऑपरेशन के दौरान पढ़ाई गणित की पढ़ाई तरियानी गांव पांचवीं कक्षा प्रेरणादायक बच्चा बच्चों की प्रेरणा बाल चिकित्सा सर्जरी मुजफ्फरपुर मोबाइल का उपयोग लोकल एनेस्थीसिया शिक्षा के लिए तकनीक हर्निया ऑपरेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचन अधिकारियों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
    Next Article CM हेमंत सोरेन विदेश यात्रा से लौटे वापस, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले… देखें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.