Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी
    बिहार

    बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सितंबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें जनता को खुश करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में 15 सितंबर से बिहार में दो नई अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। अमृत भारत ट्रेनें पंजाब और तमिलनाडु रूटों पर चलेंगी, जबकि वंदे भारत बिहार के अंदर ही चलेगी। रेलवे ने इनका टाइम टेबल जारी कर दिया है।

    पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से वर्चुअल तरीके से जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत तथा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी उद्घाटन होगा। रेलवे ने गुरुवार को इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है।

    रूट और स्टेशन की जानकारी

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि जोगबनी-ईरोड अमृत भारत ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दूसरी अमृत भारत सहरसा-छेहरटा के बीच सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज के रास्ते चलेगी। वहीं, वंदे भारत ट्रेन फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते जोगबनी-दानापुर चलेगी।

    ट्रेनों का टाइम टेबल

    • जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी सं. 06602) : 15 सितंबर को जोगबनी से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी। फारबिसगंज पर 3:44 बजे, हाजीपुर पर रात 11:45 बजे, सोनपुर पर 12:02 बजे, पाटलिपुत्र पर 12:50 बजे, दानापुर पर 1:13 बजे, आरा पर 1:43 बजे, बक्सर पर 2:31 बजे, डीडीयू पर 5:15 बजे रुकेगी। 18 सितंबर को सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी।
    • सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी सं. 05531) : 15 सितंबर को सहरसा से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी। सुपौल पर 4:00 बजे, सरायगढ़ पर 4:40 बजे, निर्मली पर 5:15 बजे, झंझारपुर पर 6:05 बजे, सकरी पर 6:35 बजे, सिहो पर 7:25 बजे, सीतामढ़ी पर 8:45 बजे, रक्सौल पर 10:25 बजे, नरकटियागंज पर 11:35 बजे रुकेगी। 17 सितंबर को सुबह 2:00 बजे छेहरटा पहुंचेगी।
    • जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (गाड़ी सं. 02631) : 15 सितंबर को फारबिसगंज से दोपहर 3:30 बजे खुलेगी। अररिया कोर्ट पर 3:55 बजे, पूर्णिया पर 4:50 बजे, बनमनखी पर 5:26 बजे, दौरम मधेपुरा पर 5:53 बजे, सहरसा पर 6:20 बजे, खगड़िया पर 7:13 बजे, सलौना पर 7:36 बजे, हसनपुर रोड पर 7:50 बजे, समस्तीपुर पर 8:26 बजे, मुजफ्फरपुर पर 9:05 बजे, हाजीपुर पर 9:50 बजे रुकेगी। रात 11:40 बजे दानापुर पहुंचेगी।

    Also Read : हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

    New trains started in Bihar: Two Amrit Bharat and one Vande Bharat trains will start from September 15 time table released टाइम टेबल जारी बिहार में नई ट्रेनों की शुरुआत : 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार
    Next Article BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.