Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी मामले में वाराणसी से MBBS छात्र गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जयंत कुमार सिंह नामक युवक को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से गुरुवार को पकड़ा गया। आरोपी को सारनाथ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस से गिरफ्तार किया गया।

    जयंत कुमार सिंह मेडिकल क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, वह नॉर्थ-ईस्ट से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुका है और हाल ही में NEET-PG की परीक्षा भी पास की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि जयंत का एक घर मेघालय के शिलांग में भी है।

    आरोपी ने धमकी देने से किया इंकार

    प्रारंभिक पूछताछ में जयंत ने मंत्री को धमकी देने की बात से साफ इंकार किया है। उसका कहना है कि उसने केवल यह सवाल पूछा था कि “मंत्री को रोहिंग्या समुदाय के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों है?” जयंत ने दावा किया कि उसका इरादा धमकी देना नहीं था। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    7 सितंबर की रात मिला था धमकी भरा कॉल

    मंत्री इरफान अंसारी के अनुसार, 7 सितंबर, रविवार की रात उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया था, जिसमें धमकी भरे लहजे में कहा गया: “तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे।” मंत्री ने यह भी बताया था कि कॉल करने वाले ने कहा: “जिस तरह वहां मुसलमानों का सफाया कर दिया, उसी तरह अब झारखंड की बारी है और तुम्हें भी मिटा देंगे।” मंत्री ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

    बोकारो पुलिस पहुंची वाराणसी

    आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोकारो पुलिस की एक टीम वाराणसी रवाना हो चुकी है। उसे झारखंड लाकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल की लोकेशन, टाइमिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग धमकी के आरोपों को कितना पुष्ट करती है। साइबर सेल को भी कॉल डिटेल्स खंगालने का जिम्मा सौंपा गया है।

    Also Read : नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुशीला कार्की के नाम पर बनी सहमति, जल्द बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री

     

    MBBS छात्र NEET PG इरफान अंसारी जयंत कुमार सिंह झारखंड धमकी मामला पुलिस जांच फोन धमकी बोकारो पुलिस राजनीतिक धमकी रोहिंग्या वाराणसी शिलांग साइबर सेल स्वास्थ्य मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को दिलाई उपराष्ट्रपति की शपथ
    Next Article बिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    झारखंड

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.