Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
    बिहार

    BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, 4.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को आयोजित की जा रही है। इस बार करीब 4 लाख 70 हजार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।

    कहां और कब होगी परीक्षा

    परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। इसे राज्य के 37 जिलों के 912 केंद्रों पर लिया जाएगा। गया जिले में प्रतिपक्ष मेले के चलते कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। वहीं, पटना में सबसे अधिक 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 50 हजार से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

    प्रवेश और समय का पालन जरूरी

    अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, लेकिन 11 बजे के बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    1298 पदों पर होगी बहाली

    BPSC इस परीक्षा के जरिए कुल 1298 पदों पर नियुक्ति करेगा। यह परीक्षा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।

    परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग

    परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और समय दो घंटे का होगा। हर गलत उत्तर पर एक-तिहाई (⅓) अंक काटे जाएंगे। उत्तर पत्रक में ब्लेड, इरेज़र, व्हाइटनर या मार्कर का प्रयोग करना मना है, अन्यथा उत्तर गलत माना जाएगा और नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

    प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ गुरु रहमान ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि अब परीक्षा सिर्फ अनुमान के आधार पर पास नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि:

    • करंट अफेयर्स (दिसंबर 2024 से अब तक) पर फोकस करें।
    • बिहार से जुड़े विषयों जैसे राज्य की योजनाएं, इतिहास, चुनाव और अर्थव्यवस्था पर ध्यान दें।
    • स्टैटिक जीके के कठिन प्रश्नों की भी तैयारी करें।
    • कोई नया टॉपिक न पढ़ें, सिर्फ पहले पढ़े हुए को रिवाइज करें।
    • मॉक टेस्ट और नोट्स का रिविजन अंतिम समय में काफी मदद करेगा।
    • पेपर में पहले उन्हीं सवालों को हल करें जिनका उत्तर पक्का हो, ताकि नेगेटिव मार्किंग से बचा जा सके।

    क्या नहीं लाना है परीक्षा केंद्र में

    BPSC ने परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ सख्त नियम लागू किए हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि कोई अभ्यर्थी इन वस्तुओं के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पांच साल तक आयोग की किसी भी परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया जाएगा।

    अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्ती

    परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाना अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वालों को तीन साल तक परीक्षा देने से रोका जाएगा, और उनके खिलाफ बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पारदर्शिता के इंतजाम और शिकायत की प्रक्रिया

    परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई है। हर केंद्र की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र या परीक्षा प्रक्रिया पर आपत्ति हो तो वह 48 घंटे के भीतर नोटरी शपथ पत्र के साथ लिखित शिकायत दर्ज कर सकता है।

    आधिकारिक सूचना सिर्फ BPSC वेबसाइट पर

    BPSC ने साफ कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी सिर्फ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी गैर-सरकारी स्रोत या अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

     

     

    71वीं प्रारंभिक परीक्षा BPSC BPSC 2025 BPSC परीक्षा तिथि कदाचार प्रतिबंध करंट अफेयर्स गुरु रहमान टिप्स नेगेटिव मार्किंग परीक्षा अधिनियम परीक्षा केंद्र परीक्षा नियम परीक्षा शपथ पत्र परीक्षा सुरक्षा प्रतियोगिता परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा बिहार परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग बिहार सरकारी नौकरी बिहार सरकारी भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 15 सितंबर से दो अमृत भारत और एक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, टाइम टेबल जारी
    Next Article राजद विधायक के ड्राइवर की गो’ली मा’रकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.