Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मूसलाधार बारिश हुई और बह गयी सड़क, DM ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश
    बिहार

    मूसलाधार बारिश हुई और बह गयी सड़क, DM ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Nawada : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवादा जिले के राजौली प्रखंड में धमनी गांव से सवैयाटॉड़ पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर झरना खुरी नदी के पास एप्रोच सड़क तेज बारिश और पानी के बहाव के कारण बह गई। इससे करीब एक दर्जन गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। DM रवि प्रकाश ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

    DM ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों से मामले की विस्तृत जानकारी ली और तत्काल आवागमन बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। DM ने अधिकारियों को आदेश दिया कि नदी के किनारे डायवर्सन (साइड ट्रैक) बनाकर शनिवार तक हर हाल में लोगों का आवागमन शुरू करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके।

    निरीक्षण के दौरान SDO स्वतंत्र कुमार सुमन, CO गुफरान मझहरी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार और JE पंकज कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि यह पुल धमनी गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसके बह जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

    Also Read : तेजस्वी यादव ने ADG के बयान पर कसा तंज, कहा- ऐसे अधिकारियों को छुट्टी लेकर चले जाना चाहिए

    10 thousand people affected due to road washout Approach Road Bihar Dhamni village DM ordered immediate action DM Ravi Prakash flood government scheme heavy rainfall Jharna Khuri river main road Nawada Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana public movement affected Rajauli block road damage road washed away Rural Area rural road issue Savaiyatod panchayat transportation disrupted आवागमन बाधित एप्रोच सड़क ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण सड़क समस्या जनजीवन प्रभावित झरना खुरी नदी डीएम रवि प्रकाश धमनी गांव नवादा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बाढ़ बिहार भारी बारिश मुख्य सड़क राजौली प्रखंड सड़क क्षति सड़क बहाव सरकारी योजना सवैयाटॉड़ पंचायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक फ्लाइट में इंजन फेलियर, तो दूसरे में टेक्निकल प्रॉब्लम, बीच रास्ते से लौटे इंडिगो के दो-दो विमान
    Next Article नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा : अश्विनी चौबे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.