Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»एक फ्लाइट में इंजन फेलियर, तो दूसरे में टेक्निकल प्रॉब्लम, बीच रास्ते से लौटे इंडिगो के दो-दो विमान
    ट्रेंडिंग

    एक फ्लाइट में इंजन फेलियर, तो दूसरे में टेक्निकल प्रॉब्लम, बीच रास्ते से लौटे इंडिगो के दो-दो विमान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फ्लाइट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली से इम्फाल के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5118 को आज सुबह तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा. फ्लाइट ने सुबह 10:34 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही देर बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का एहसास हुआ. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया. विमान Airbus A321 (रजिस्ट्रेशन VT-IMR) मॉडल था, जो निर्धारित समय 10:25 बजे से नौ मिनट की देरी से उड़ा था.

    विमान को दोपहर 1:10 बजे इम्फाल पहुंचना था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के चलते यह सफर अधूरा रह गया.

    इंडिगो ने अपनी सफाई में क्या कहा?

    इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट में एक छोटी तकनीकी गड़बड़ी पाई गई. एहतियातन पायलटों ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला लिया. विमान पूरी तरह सुरक्षित तरीके से लैंड किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी जांच की गईं. इसके बाद फ्लाइट को फिर से रवाना किया गया. हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हैं, लेकिन हमारे लिए सुरक्षा सबसे अहम है.”

    पहले इंजन फेलियर की आई थी समस्या

    गौर करने वाली बात ये है कि ठीक एक दिन पहले बुधवार को भी इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E-6271 को दिल्ली से गोवा जाते समय बीच रास्ते में इंजन फेलियर का सामना करना पड़ा था. वो फ्लाइट Airbus A320neo थी, जिसे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उस फ्लाइट ने 9:52 बजे रात को सुरक्षित लैंड किया और सभी यात्रियों को दूसरे विमान से गोवा भेजा गया.

    तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों के मन में चिंता

    लगातार दो दिनों में इंडिगो की उड़ानों में तकनीकी दिक्कतें सामने आना यात्रियों के मन में चिंता पैदा कर रहा है. हालांकि, एयरलाइन ने हर बार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और समय रहते हालात पर काबू पाया. एविएशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कतें सामान्य बात होती हैं, लेकिन अगर लगातार इस तरह की घटनाएं होती हैं तो विमान रख-रखाव की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो सकते हैं.

    फिलहाल राहत की बात ये है कि दोनों घटनाओं में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं.

    Also Read : राजधानी के रिहायशी इलाके की एक दुकान में लगी आ’ग, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

    6E-5118 air travel safety Airbus A321 aircraft malfunction airline incident aviation safety Delhi Delhi airport Emergency Landing flight delay flight disruption flight emergency flight news flight returns Imphal IndiGo Airlines IndiGo flight Indira Gandhi International Airport pilot action technical glitch VT-IMR आपातकालीन लैंडिंग इंडिगो एयरलाइंस इंडिगो फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इम्फाल उड़ान आपात स्थिति उड़ान व्यवधान उड़ान समाचार एयरबस A321 एयरलाइन घटना तकनीकी खराबी दिल्ली दिल्ली हवाई अड्डा पायलट कार्रवाई फ्लाइट देरी फ्लाइट वापसी विमान खराबी विमान सुरक्षा हवाई यात्रा सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
    Next Article मूसलाधार बारिश हुई और बह गयी सड़क, DM ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.