Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
    झारखंड

    जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही, झारखंड में यह शहर पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर जमशेदपुर को ‘फाइव स्टार’ रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

    यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया था। इस श्रेणी में महाराष्ट्र का मीरा-भायंदर शहर पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर को मिला।

    जमशेदपुर की इस सफलता के पीछे बेहतर सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नागरिक जागरूकता और शहरी सुविधाओं में लगातार सुधार जैसे कारकों का योगदान है। टाटा स्टील और जमशेदपुर अक्षेस की भूमिका भी इसमें अहम रही। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

    वहीं, झारखंड के बुंडू को ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदान किया। समारोह में झारखंड सरकार की ओर से नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने झारखंड के नागरिकों को बधाई दी।

    Also Read : तेजस्वी यादव ने ADG के बयान पर कसा तंज, कहा- ऐसे अधिकारियों को छुट्टी लेकर चले जाना चाहिए

    Bilaspur Bundu Citizen Awareness Draupadi Murmu Five Star Rating government of india Inspiring City jamshedpur Jamshedpur Akshes jharkhand Jharkhand Government Krishna Kumar Manohar Lal Khattar Mira-Bhayander Promising Clean City Suraj Kumar Swachh Bharat Mission Swachhta Puraskar Swachhta Ranking Swachhta Survey 2024-25 Tata Steel Union Ministry of Housing and Urban Affairs Urban Amenities urban development urban development department Vigyan Bhawan waste management कचरा प्रबंधन कृष्ण कुमार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय जमशेदपुर जमशेदपुर अक्षेस झारखंड झारखंड सरकार टाटा स्टील द्रौपदी मुर्मू नगर विकास विभाग नागरिक जागरूकता प्रेरणादायक शहर प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर फाइव स्टार रेटिंग बिलासपुर बुंडू भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर मीरा-भायंदर विज्ञान भवन शहरी विकास. शहरी सुविधाएं सूरज कुमार स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता पुरस्कार स्वच्छता रैंकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव ने ADG के बयान पर कसा तंज, कहा- ऐसे अधिकारियों को छुट्टी लेकर चले जाना चाहिए
    Next Article एक फ्लाइट में इंजन फेलियर, तो दूसरे में टेक्निकल प्रॉब्लम, बीच रास्ते से लौटे इंडिगो के दो-दो विमान

    Related Posts

    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    आदिवासी

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026
    Latest Posts

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.