Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण
    स्वास्थ्य

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव और मूड स्विंग्स की समस्या आम होती जा रही है। लोग अक्सर मूड स्विंग्स को बाइपोलर डिसऑर्डर समझने की भूल कर बैठते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं। मूड स्विंग्स के कारण व्यक्ति का व्यवहार अचानक बदल जाता है, जिसका असर उनके रिश्तों और दैनिक जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मूड स्विंग्स क्या हैं, इसके कारण और लक्षण क्या हैं।

    मूड स्विंग्स क्या हैं :

    क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार मूड स्विंग्स का मतलब है मूड का अचानक बदल जाना। जैसे, एक पल में बहुत खुशी महसूस करना और अगले ही पल दुखी या चिड़चिड़ा हो जाना। यह बदलाव मस्तिष्क में मौजूद न्यूरोट्रांसमीटर्स (रासायनिक तत्व) के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होता है। कई बार मूड स्विंग्स का कारण भूख, थकान, या किसी खुशी के पल जैसे पालतू जानवर के साथ खेलना हो सकता है, लेकिन कई बार इसका कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आता। विशेषज्ञों का कहना है कि मूड का थोड़ा-बहुत बदलना सामान्य है, लेकिन अगर यह बार-बार हो और आपके रिश्तों या काम पर असर डाले, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

    आज

    मूड स्विंग्स के प्रमुख कारण :

    1. किशोरावस्था : इस उम्र में हार्मोनल बदलाव और मानसिक-शारीरिक विकास के कारण मूड में उतार-चढ़ाव आम है।
    2. प्रेग्नेंसी और डिलीवरी : गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं में थकान, नींद की कमी और नई जिम्मेदारियों के कारण मूड स्विंग्स हो सकते हैं।
    3. मेनोपॉज : इस दौरान एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण मूड में अचानक परिवर्तन देखा जाता है।

    लक्षण क्या हैं :

    • अचानक खुशी, दुख, या चिड़चिड़ापन महसूस करना।
    • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या उदासी।
    • रिश्तों और कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव।

    विशेषज्ञों की सलाह

    डॉक्टरों का कहना है कि अगर मूड स्विंग्स बार-बार हो रहे हैं और आपके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहे हैं, तो तुरंत किसी मनोचिकित्सक या विशेषज्ञ से संपर्क करें। स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, और तनाव प्रबंधन तकनीक जैसे योग और ध्यान मूड स्विंग्स को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    The problem of mood swings is increasing in today's busy life... Know the causes and symptoms आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है मूड स्विंग्स की समस्या... जानें कारण और लक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दीक्षांत समारोह में की शिरकत, 37 गोल्ड मेडलिस्ट को किया सम्मानित
    Next Article 2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.