Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. रिम्स के आधारभूत ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 466 करोड़ रुपये की योजना पर काम किया जाएगा. संस्थान में 10 नए विभाग स्थापित करने, 106 नए नर्स पद सृजित करने और 12 हॉस्पिटल मैनेजर नियुक्त करने की पहल की जाएगी.

    यह निर्णय गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई रिम्स की 66वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया.

    पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें बढ़ीं

    बैठक में पीजी की सीटें 176 से बढ़ाकर 256 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से बढ़ाकर 150 करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. नए विभागों में मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, न्यूक्लियर मेडिसिन और मेडिकल जेनेटिक्स समेत 10 विभाग शामिल हैं.

    गंभीर मरीजों के उपचार के लिए 200 से अधिक वेंटिलेटर उपलब्ध कराने तथा अल्ट्रासाउंड, इको और एक्स-रे जांच सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया गया. रिम्स में पहले उपलब्ध कराई गई करीब 240 करोड़ रुपये की राशि के उपयोग की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई.

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों की सहायता के लिए 100 आयुष्मान मित्र नियुक्त किए जाएंगे. इसके लिए 15 दिनों के भीतर विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा बर्न वार्ड विकसित करने, लिफ्ट दुरुस्त करने और जरूरतमंद परिवारों के लिए मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने की पहल होगी.

    100 होमगार्ड हटाकर एसएपी जवान लगाए जाएंगे

    सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के तहत पहले चरण में 100 होमगार्ड जवानों को हटाकर एसएपी जवानों की तैनाती की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए पहचान पत्र तथा परिसर में पास व्यवस्था लागू करने की भी योजना है. फैकल्टी के पद 319 से बढ़ाकर 335 करने और स्थायी समितियों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 करने का निर्णय लिया गया. पीजी और सीनियर रेजिडेंट विद्यार्थियों के लिए पीपीपी मॉडल पर छात्रावास बनाने की योजना भी है.

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स को राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का मजबूत आधार बनाना जरूरी है. वहीं, बैठक से पहले जामताड़ा में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए आशय पत्र जारी किया गया.

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को सभी निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि रिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

    Also Read : झारखंड : 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

    इरफान अंसारी रिम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : 24 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.