रांची. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. वह 24 अक्टूबर को बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. उनके रांची आगमन को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुटा है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे. अगले दिन 24 अक्टूबर को वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी. इस दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी जोर रहेगा.



