Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें
    खेल-सिनेमा

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युजवेंद्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद के मानसिक तनाव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान वह एक महीने तक केवल दो घंटे ही सो पाए और उनके मन में आत्महत्या के विचार आए। चहल ने कहा, “मैंने अपने दोस्तों से यह बात साझा की। मुझे क्रिकेट से ब्रेक चाहिए था। मैदान पर भी मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था।”

    तलाक की प्रक्रिया और सोशल मीडिया का दिखावा

    बता दें कि चहल और धनश्री ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी, लेकिन 20 मार्च 2025 को मुंबई की फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दी। चहल ने बताया कि उनका तलाक अचानक नहीं हुआ, बल्कि यह एक लंबी और निजी प्रक्रिया थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों को छिपाकर नॉर्मल कपल की तरह दिखने की कोशिश की। चहल ने कहा, “हमने फैसला किया था कि जब तक अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, हम कुछ नहीं कहेंगे। सोशल मीडिया पर हम नॉर्मल कपल की तरह दिखते थे, लेकिन मैं दिखावा कर रहा था।”

    महत्वाकांक्षी जिंदगियों में तालमेल की कमी

    चहल ने बताया कि उनकी और धनश्री की महत्वाकांक्षी जिंदगियों के कारण उनके बीच तालमेल नहीं बैठ पाया। उन्होंने कहा, “रिश्ते में समझौता जरूरी है। अगर एक गुस्से में हो, तो दूसरे को सुनना पड़ता है। दो महत्वाकांक्षी लोग साथ रह सकते हैं, लेकिन सबके अपने लक्ष्य और जिंदगी होती है।”

    धोखेबाजी की अफवाहों पर जवाब

    तलाक के दौरान चहल के खिलाफ धोखेबाजी की अफवाहें फैलीं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा, “लोगों ने मुझे धोखेबाज कहा, लेकिन मैंने कभी धोखा नहीं दिया। मैं बहुत वफादार इंसान हूं। सिर्फ किसी के साथ दिखने से लोग अफवाह फैलाते हैं। मेरी दो बहनें हैं, मुझे महिलाओं का सम्मान करना आता है।”

    वायरल टी-शर्ट का राज

    चहल ने अपनी टी-शर्ट पर लिखे “Be Your Own Sugar Daddy” के बारे में बताया, जिसका मतलब ‘आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना’ और ‘अपना ख्याल खुद रखना’ है। उन्होंने कहा कि यह टी-शर्ट उन्होंने कोर्ट में एक खास संदेश देने के लिए पहनी थी।

    नई शुरुआत और कपिल शर्मा शो में खुलासा

    चहल ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर RJ महवश के साथ अपने नए रिलेशनशिप को स्वीकार किया। शो में कीकू शारदा ने उनकी शर्ट पर लिपस्टिक मार्क दिखाकर मजाक किया, जिस पर चहल ने हंसते हुए कहा, “इंडिया जान चुका है।” ऋषभ पंत ने भी मजाक में कहा, “फ्री है न अब, थोड़ा ये सब।”

    चहल और धनश्री की लव स्टोरी

    धनश्री ने ‘झलक दिखला जा-11’ में बताया था कि मई-जून 2020 के लॉकडाउन में चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। हालांकि, जून 2022 से उनके रिश्ते में दरार आ गई। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और चहल ने धनश्री के साथ तस्वीरें हटा दीं। फरवरी 2025 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी, और 20 मार्च 2025 को तलाक को मंजूरी मिल गई।

    धनश्री वर्मा : कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट

    धनश्री वर्मा एक मशहूर कोरियोग्राफर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डेंटिस्ट हैं। वह ‘झलक दिखला जा-11’ के फाइनल तक पहुंची थीं। उनके यूट्यूब चैनल पर 27.90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और इंस्टाग्राम पर 63 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

    Also Read : जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    Dhanashree Verma Indian cricketer Yuzvendra Chahal made a shocking revelation about mental stress after divorce... know more Indian cricketers Yuzvendra Chahal Yuzvendra Chahal revealed the mental stress he faced after divorce धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने Divorce के बाद मानसिक तनाव पर किया चौंकाने वाला खुलासा... जानें युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद मानसिक तनाव का किया खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.