Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी
    ट्रेंडिंग

    जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता, प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जनसुराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : जनसुराज पार्टी ने आज पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में एक बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू पर बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के सभी नेता और कार्यकर्ता जनसुराज में शामिल होंगे। प्रशांत ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब पीले रंग की बस में घूम रहे हैं और उनके पोस्टर भी पीले रंग के हैं, जो जनसुराज की ओर इशारा करते हैं।

    प्रशांत किशोर ने कहा, “हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। जनसुराज में वे लोग आ रहे हैं जो बिहार में बेहतर व्यवस्था चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार कर्नाटक और गुजरात की तरह तरक्की करे।” उन्होंने भाजपा के ‘चाल, चरित्र, चेहरा’ नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसे चेहरे जनसुराज में दिख रहे हैं।

    उदय सिंह बोले- जनसुराज ही है समाधान

    जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने नए सदस्यों का पीला गमछा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा, “बिहार के लोग समझ चुके हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जनसुराज ही कर सकती है। इसलिए सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं।”

    बिहार भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा , चेतना झांब और लंबे समय से भाजपा की नेत्री रहीं विनीता मिश्रा समेत कई नेताओं ने जन सुराज पार्टी एवं प्रशांत किशोर जी की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    बिहार को कट्टा और कट्टरता वाले दलों से… pic.twitter.com/0jaDAlXQ39

    — Jan Suraaj Overseas (@jan_overseas) August 1, 2025

    मनोज भारती का बयान

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, “भाजपा ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। यही कारण है कि भाजपा सहित कई पार्टियों के नेता जनसुराज में शामिल हो रहे हैं।”

    कौन-कौन हुए शामिल :

    समारोह में भाजपा के पूर्व महामंत्री सुधीर शर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा, युवा उद्यमी चेतना झांब, गोपालगंज के डॉ. शशि शेखर शर्मा, दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय गिरी सहित कई बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता जनसुराज में शामिल हुए।

    नेताओं ने क्या कहा :

    • सुधीर शर्मा : “मैंने अपनी जवानी भाजपा को दी, लेकिन अब यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह बन गई है। जनसुराज बिहार का अगला विकल्प है।”
    • विनीता मिश्रा : “प्रशांत किशोर और उदय सिंह के नेतृत्व में जनसुराज बिहार को नई दिशा देगी।”
    • चेतना झांब : “बिहारियों ने विश्व स्तर पर नेतृत्व किया है। अब जनसुराज के साथ बिहार को उसका पुराना गौरव वापस मिलेगा।”

    Also Read : राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    CM Nitish CM नीतीश Jansuraj Party Many big leaders joined Jansuraj Party Patna Political News Prashant Kishore Prashant Kishore commented on CM Nitish जनसुराज पार्टी जनसुराज पार्टी में शामिल हुए कई बड़े नेता पटना पोलिटिकल न्यूज़ प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर ने की CM नीतीश पर टिप्पणी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा
    Next Article प्लाईवुड की जगह बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, पलामू पुलिस ने किया जब्त व दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “चीन को अब और क्लीन चिट नहीं”: अरुणाचल में फेस-ऑफ पर खड़गे ने मोदी सरकार को घेरा, सुरक्षा और व्यापार पर उठाए सवाल

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चीन के पास मोदी का कौन सा राज है, जिसके कारण वे हर बार बिछ जाते हैं? बीजेपी के हमले पर पवन खेड़ा का पलटवार

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.