Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»घरवालों ने जिसका कर दिया था श्राद्ध, 40 साल बाद वो जिंदा मिला
    ट्रेंडिंग

    घरवालों ने जिसका कर दिया था श्राद्ध, 40 साल बाद वो जिंदा मिला

    Sponsored By: ADITI ARYA August 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के सरस्वती नगर में स्थित सामाजिक संस्था ‘नी आसरे दा आसरा’ ने 40 साल से बिछड़े रामेश्वर दास को उनके परिवार से मिलवाने का सराहनीय कार्य किया. शेल्टर होम के अधिकारी जसकीरत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लगभग एक महीने पहले रामेश्वर दास को कुरुक्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के बाहर से उठाया गया था. वहां के स्थानीय लोगों से पता चला कि वे काफी समय से वहीं रह रहे थे.

    रामेश्वर दास की स्थिति उन्हें गिरने की वजह से लगी चोट के कारण काफी खराब थी वे चलने-फिरने में असमर्थ थे. ‘नी आसरे दा आसरा’ की टीम उन्हें अपने शेल्टर होम में ले आई, जहां उनका उचित मेडिकल ट्रीटमेंट किया गया. उनकी स्थिति में सुधार आने के बाद, उन्होंने अपने परिवार का कुछ पता बताया, जिसके आधार पर शेल्टर होम की सर्चिंग टीम ने उनकी पहचान की.

    पिता को जिंदा देख भावुक हुआ बेटा जताया आभार

    शेल्टर होम की टीम ने रामेश्वर दास के बेटे राजू भारती से संपर्क किया, जो बिहार के गया जिले के बड़ी खाप गांव के निवासी हैं. 40 साल से बिछड़े पिता की खबर सुनते ही राजू भारती तुरंत अपने परिवार के साथ यमुनानगर पहुंचे. 5 अगस्त की रात साढ़े 9 बजे शेल्टर होम पहुंचकर उन्होंने अपने पिता को पाया और भावुक होकर शेल्टर होम का आभार व्यक्त किया.

    ‘लोगों को नई ज़िंदगी देना है लक्ष्य‘

    जसकीरत सिंह ने बताया कि ‘नी आसरे दा आसरा’ का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो सड़कों पर भटकते रहते हैं, मानसिक रूप से अस्थिर होते हैं, या किसी वजह से अपने घर नहीं लौट पाते. शेल्टर होम का मकसद है ऐसे लोगों को उनके परिवार तक पहुंचाना और उन्हें एक नया जीवन प्रदान करना. जसकीरत सिंह ने यह भी बताया कि संस्था आगे भी ऐसे प्रयास करती रहेगी ताकि और भी लोग अपने परिवार से मिल सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें.

    #Online news Current News Daily News Johar Live News Headline आज की खबर मृत इंसान मिला जिंदा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैंट मार्टिन द्वीप का विवाद: शेख हसीना की सत्ता के संकट का असली कारण क्या है?
    Next Article रांची पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.