Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सैंट मार्टिन द्वीप का विवाद: शेख हसीना की सत्ता के संकट का असली कारण क्या है?
    देश

    सैंट मार्टिन द्वीप का विवाद: शेख हसीना की सत्ता के संकट का असली कारण क्या है?

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेख हसीना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सेंट मार्टिन द्वीप:  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनको सत्ता से हटाने के लिए देश के भीतर अशांति फैलाने में अमेरिका का हाथ है. उन्होंने अमेरिका की एक बात नहीं मानी तो उसने उनको सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बनाई. इसके लिए उसने देश के कट्टरपंथी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रची. उन्होंने ये बातें द इकोनॉमिक टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कही है. हसीना ने आरोप लगाया कि अगर उन्होंने अमेरिका के सामने सैंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता छोड़ने की पेशकश की होती, तो वे सत्ता में बनी रह सकती थीं. फिर सवाल उठता है कि यह सैंट मार्टिन द्वीप है क्या?

    सैंट मार्टिन द्वीप बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक छोटा सा द्वीप है. इसका क्षेत्रफल केवल तीन वर्ग किलोमीटर है, और यह कक्स बाजार-टंकारफ प्रायद्वीप से लगभग 9 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इस बांग्लादेश में नारिकेल जिंजिरा (नारियल द्वीप) या दारुचिनी द्वीप (दालचीनी द्वीप) के नाम से भी जाना जाता है. यह बांग्लादेश का एकमात्र कोरल द्वीप है और अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता, जैसे कि नीले पानी और विविध समुद्री जीवन, जैसे कोरल्स के लिए प्रसिद्ध है. यह द्वीप विशेष रूप से सर्दियों में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. इस द्वीप पर रहने वाले लोग मुख्यतः मछली पकड़ने, चावल-नारियल की खेती और पर्यटन पर निर्भर हैं. यहां की जनसंख्या करीब 5,000 है.

    बांग्लादेश और म्यांमार के बीच विवाद

    बांग्लादेश और म्यांमार के बीच इस द्वीप पर संप्रभुता को लेकर विवाद था, जो उनके समुद्री सीमा निर्धारण को लेकर था. दोनों देशों में इस क्षेत्र में मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर टकराव देखा जा चुका है. 2012 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में इस द्वीप पर बांग्लादेश का अधिकार स्थापित कर दिया.

    चीन का एंगल

    शेख हसीना के आरोप के बाद मामला चीन की तरफ जाता दिख रहा है. चीन हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए अपनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत कई सैन्य ठिकानों और आर्थिक व्यापार गलियारों का निर्माण कर रहा है. बांग्लादेश BRI में चीन का भागीदारी है. वहीं भारत बीआरआई की आलोचना करता है, क्योंकि यह परियोजना पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर से गुजरती है. हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति ने अमेरिका को चिंतित किया है. इस कारण वह अपनी इन्डो-पैसिफिक रणनीति के तहत भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है. दोनों देशों ने चीन की बढ़ती ताकत के जवाब में क्वाड और मालाबार नौसैनिक अभ्यास जैसे कदम उठाए हैं.

    अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण अमेरिका कोरल द्वीप क्वाड चीन दारुचिनी द्वीप नारिकेल जिंजिरा पर्यटन प्राकृतिक सुंदरता बांग्लादेश बांग्लादेश-म्यांमार विवाद बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) भारत मछली पकड़ना मालाबार नौसैनिक अभ्यास शेख हसीना सत्ता से बेदखली समुद्री जीवन समुद्री सीमा निर्धारण सैंट मार्टिन द्वीप हिंद महासागर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिकोकाई कराटे ग्रेडिंग में 351 खिलाड़ी सफल, बताई गई फाइट की तकनीक
    Next Article घरवालों ने जिसका कर दिया था श्राद्ध, 40 साल बाद वो जिंदा मिला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.