Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर हाईकोर्ट की रोक, अगली सुनवाई 21 जनवरी को
    मनोरंजन

    विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर हाईकोर्ट की रोक, अगली सुनवाई 21 जनवरी को

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : विजय थलापति की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मद्रास हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट देने संबंधी सिंगल जज के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

    दरअसल, 9 जनवरी को फिल्म से जुड़े मामले की दूसरी सुनवाई हुई। इससे पहले पहली सुनवाई में हाईकोर्ट की सिंगल जज बेंच ने सुबह 10:30 बजे ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को फिल्म को U/A सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया था। हालांकि, CBFC ने इस आदेश को चुनौती देते हुए फिल्म की दोबारा जांच के लिए रीवाइजिंग कमेटी गठित करने की मांग की और इसके खिलाफ रिट याचिका दायर की।

    CBFC की याचिका पर सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि CBFC को फिल्म की रिलीज का विरोध करने के लिए उचित समय दिया जाना चाहिए था। डिवीजन बेंच ने फिल्ममेकर्स पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब आपके पास सर्टिफिकेट नहीं है, तो आप फिल्म रिलीज कैसे कर सकते हैं? आप बिना सर्टिफिकेशन के रिलीज की तारीख तय नहीं कर सकते और सिस्टम पर दबाव नहीं बना सकते।”

    फिल्म के प्रोडक्शन हाउस KVN प्रोडक्शंस की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि सर्टिफिकेशन पैनल द्वारा फिल्म की समीक्षा के बावजूद बोर्ड के केवल एक सदस्य ने ही आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि ‘जन नायकन’ को 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। “हमें भारी मन से यह जानकारी साझा करनी पड़ रही है कि फिल्म जन नायकन की रिलीज कुछ ऐसे कारणों से टाल दी गई है, जो हमारे नियंत्रण से बाहर हैं। फिल्म में विजय थलापति के साथ बॉबी देओल मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    #Entertainment news Bobby Deol CBFC Central Board of Film Certification division bench film certification dispute film legal case film release ban High Court hearing Jan Nayakan Justice G. Arul Murugan Justice Manindra Mohan Shrivastava KVN Productions KVN प्रोडक्शंस Madras High Court Mukul Rohatgi South film industry South movie news Tamil cinema U/A certificate U/A सर्टिफिकेट Vijay Thalapathy villain role एंटरटेनमेंट न्यूज जन नायकन जस्टिस जी अरुल मुरुगन जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव डिवीजन बेंच तमिल सिनेमा फिल्म कानूनी मामला फिल्म रिलीज पर रोक फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद बॉबी देओल मद्रास हाईकोर्ट मुकुल रोहतगी विजय थलापति विलेन रोल साउथ फिल्म इंडस्ट्री साउथ मूवी न्यूज सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन हाईकोर्ट सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से बिहार लौटे लालू प्रसाद यादव, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    Next Article NSUI का जन आक्रोश मार्च, दो साल से अटकी छात्रवृत्ति को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.