Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बांका में सड़क हादसे में बच्चे की मौत, परिवार में मातम पसरा
    बिहार

    बांका में सड़क हादसे में बच्चे की मौत, परिवार में मातम पसरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका: बिहार के बांका में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया. जख्मी हालत में बच्चे को आनन-फानन में अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के गढ़ैल गांव स्थित सोलबिघया बहियार की है.

    बच्चा अमरपुर थाना क्षेत्र के गढ़ैल गांव में अन्य बच्चों के साथ पास के सोलबिघया बहियार में धान का बोझा उठा रहे ट्रैक्टर के ऊपर जाकर बैठा गया. तभी चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दी. इसी क्रम में बच्चा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिरकर वाहन की चपेट में आ गया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बारह वर्षीय बालक जख्मी हो गया.

    आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अमरपुर स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां मौजूद डॉ. रमेश कुमार यादव ने बालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक बालक लक्ष्मीपुर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी संजय मंडल का बारह वर्षीय पुत्र विक्रम मंडल बताया गया है. अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के पिता संजय मंडल से मिली जानकारी के अनुसार बालक हम उम्र बच्चों के साथ गढ़ैल गांव के समीप स्थित सोलबिघया बहियार गया था. धान का बोझा उठा रहे ट्रैक्टर के उपर मेरा पुत्र बैठा था, तभी चालक ने अपना वाहन स्टार्ट कर दिया. इसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर वाहन से नीचे गिरकर वाहन की चपेट में आ गया.

    वहीं, घटना की सुचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष मु सफदर अली, प्रशिक्षु दारोगा विशाल कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक बालक के परिजनों का बयान दर्ज कराया है. साथ ही रामचंद्रपुर गांव निवासी नागेश्वर कुमार और लक्ष्मीपुर गांव निवासी बद्री मंडल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.

    उधर, घटना की सूचना पर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रशांत कुमार मंडल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

    मृतक विक्रम को दो दिन पहले ही उसकी मां भागलपुर स्थित डाटवाट अपने मायके से घर लाई थी. मृतक का पिता संजय मंडल मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का परवरिश करते आ रहे हैं. विक्रम छठी क्लास का छात्र था. वह दो भाई और एक बहन है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी मैदान में आउटडोर मेगा स्क्रीन का उदघाटन, पहले दिन दिखाई गई ‘तारे जमीन पर’ फिल्म
    Next Article रांची में केरल से आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव, RIMS में भर्ती, जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जाएगा सैंपल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.