Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गांधी मैदान में आउटडोर मेगा स्क्रीन का उदघाटन, पहले दिन दिखाई गई ‘तारे जमीन पर’ फिल्म
    बिहार

    गांधी मैदान में आउटडोर मेगा स्क्रीन का उदघाटन, पहले दिन दिखाई गई ‘तारे जमीन पर’ फिल्म

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: रविवार को पटना में आउटडोर मेगा स्क्रीन का उदघाटन किया गया. राजधानी के गांधी मैदान में पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत देश के सबसे बड़े आउटडोर मेगा स्क्रीन का नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने शुभारंभ किया. यह मेगा स्क्रीन 75 फीट चौड़ा और 45 फीट ऊंचा है, जिससे कि 300 मीटर की दूरी पर बैठे लोग भी आसानी से स्क्रीन देख सकते हैं.

    गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास प्रत्येक शनिवार और रविवार को इस मेगा स्क्रीन पर रोमांचक फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और तेल के कार्यक्रमों का प्रसारण शाम 6:00 बजे से किया जाएगा. मेगा स्क्रीन के उद्घाटन के बाद सबसे पहले ‘तारे जमीन पर’ फिल्म की स्क्रीनिंग की गई. वहीं, मेगा स्क्रीन के उद्घाटन के बाद नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बताया कि मेगा स्क्रीन पर प्रत्येक शनिवार और रविवार को फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा और यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी.

    आनंद किशोर ने कहा कि यह आयोजन इस प्रकार से किया जाएगा कि यहां पर अन्य कई प्रकार की मूवीज, एजुकेशनल मूवीज, ज्ञानवर्धक मूवीज, मनोरंजक मूवी इसके साथ ही कई प्रकार के डॉक्यूमेंट्री इत्यादि का भी प्रदर्शन किया जाएगा. यह 75 फीट चौड़ा और 45 फीट ऊंचा मेगा स्क्रीन इस प्रकार लगाया गया है कि काफी दूरी पर भी बैठे लोग आसानी से स्क्रीन पर फिल्म देख सके. साउंड सिस्टम भी काफी उम्दा क्वालिटी की है. उन्होंने कहा कि यहां पर समय-समय पर फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाएगा ताकि देश-विदेश की अच्छी मूवी भी लोग यहां पर देख सके.

    नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि विशेष रूप से अगर स्कूली बच्चों द्वारा कोई फिल्म देखने की डिमांड की जाती है या समाज के अन्य वर्गों द्वारा इस प्रकार की कोई डिमांड की जाती है तो उनके लिए स्पेशल शो का भी आयोजन किया जाएगा. वर्तमान समय में यहां पर कुर्सी पर बैठकर मेगा स्क्रीन का लुफ्त उठाने के लिए लगभग 500 से 600 लोगों की बैठने की क्षमता तैयार की गई है और अगर मेगा स्क्रीन के प्रति लोगों का रिस्पांस अधिक आता है तो सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. विभाग का प्रयास है कि गांधी मैदान में लोगों को मनोरंजन की अच्छी सुविधा निशुल्क उपलब्ध हो सके और उसी के तहत इसकी शुरुआत की गई है.

    आनंद किशोर ने बताया कि देश विदेशों में जहां भी इस प्रकार की पहल की गई है वहां उस शहर के आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए भी वह जगह आकर्षण का केंद्र बनता है और पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक अच्छा केंद्र बनता है. उन्होंने बताया कि भविष्य में यह योजना है कि जब भी कोई ज्ञानवर्धक और अन्य प्रकार की मूवीज दिखाई जाएंगी उसकी सूचना लोगों को कम से कम चार-पांच दिन पूर्व दे दिया जाए ताकि लोग उसके लिए अपना शेड्यूल तैयार कर सके. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मेगा स्क्रीन लोगों के लिए एक अच्छा मनोरंजन का और पर्यटन का केंद्र बनेगी.

    बताते चलें कि गांधी मैदान का मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल है. हरसू से पहले उसमें हवा भरकर उसे ट्रस के माध्यम से खड़ा किया जाता है और शो खत्म होते ही स्क्रीन पैक कर दिया जाता है. इस पर्दे का कुल वजन 1200 किलो है. इस परियोजना में कोई भी स्थाई निर्माण नहीं किया गया है ताकि गांधी मैदान का उपयोग अन्य आयोजन जैसे रैली, मेला, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविर आदि करने में परेशानी आए. मेगा स्क्रीन गांधी मैदान के गेट नंबर 4 के पास बना है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर
    Next Article बांका में सड़क हादसे में बच्चे की मौत, परिवार में मातम पसरा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.