Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी लगाम, रेट चार्ट लगाने का निर्देश, पहले 10 मिनट फ्री है पार्किंग
    ट्रेंडिंग

    पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी लगाम, रेट चार्ट लगाने का निर्देश, पहले 10 मिनट फ्री है पार्किंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची नगर निगम शहर को व्यवस्थित बनाने को लेकर रेस है. वहीं नगर निगम में नए अधिकारियों के आने के बाद व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. जिसके तहत शहर में पेड पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती की जा रही है. उनकी मनमानी पर रोक लगाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. इतना ही नहीं सभी पार्किंग स्थलों पर रेट चार्ट और साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है. वहीं पार्किंग के लिए तय रेट से अधिक चार्ज नहीं लेने का भी आदेश दिया गया है. अगर किसी ठेकेदार के खिलाफ निगम को शिकायत मिलती है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं उसका टेंडर भी कैंसिल कर दिया जाएगा.

     5 रुपये प्रति तीन घंटे देना है बाइक के लिए

    शहर में दर्जनों पार्किंग स्थल का टेंडर रांची नगर निगम ने कर दिया है. वहीं जिन स्थलों का टेंडर नहीं हुआ है उसका संचालन नगर निगम खुद से कर रहा है. प्राइवेट पार्किंग को छोड़ निगम की पार्किंग में पहले दस मिनट गाड़ी की पार्किंग फ्री है. अगर दस मिनट के अंदर आप अपनी गाड़ी पार्क कर काम निपटा लेते है और निकल जाते है तो इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. वहीं 10 मिनट के बाज टू व्हीलर के लिए 5 रुपये प्रति तीन घंटे चार्ज देना होगा. वहीं कार के लिए 20 रुपये प्रति तीन घंटे चार्ज तय है. इसके बाद प्रति घंटे के हिसाब से निगम चार्ज वसूलेगा.

    निगम के अधीन 27 पार्किंग स्थल

    बहुबाजार वाहन पड़ाव (रिलायंस फ्रेश के सामने)

    यूनिवर्सिटी गेट के पास कार पार्किंग (11 माह के लिए)

    रांची पहाड़ी के समीप

    प्रेमसंस मोटर, कांके रोड के सामने

    स्मार्ट बाजार, कांके रोड के सामने

    रंगरेज गली

    पैंटालूंस मॉल, डंगराटोली चौक के समीप

    हरिओम टावर के सामने

    रिलायंस मार्ट, कांके रोड

    सेवासदन के सामने

    सिद्धू कान्हू पार्क के सामने व बगल में

    अंजुमन प्लाजा के विपरीत के पास (वूल हाउस के पास) त्रिकोणीय स्थल

    कचहरी चौक (काली मंदिर से कमिश्नर ऑफिस के उत्तर सड़क किनारे तक)

    रांची क्लब कांप्लेक्स के बाहर (बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक)

    हनुमान मंदिर, टैक्सी स्टैंड (मेन रोड)

    स्मार्ट बाजार के सामने (मेन रोड)

    वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक

    सेन्को के बगल से एसी मार्केट के गेट तक

    विशाल मेगा मार्ट से हनुमान मंदिर तक

    एमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शोरूम तक

    हीरो शोरूम से लेकर वी-मार्ट तक (वाया कम्प्यूटर नेटवर्क व राज अस्पताल)

    गुप्ता भंडार से लेदर वर्ल्ड तक भाया इंडिया होटल

    सिटाडेल (ब्लैकबेरी) बिल्डिंग के बाहर से लेकर होराइजन होंडा तक

    चर्च काम्पलेक्स के सामने से लेकर नाइस फर्नीचर तक

    नाइस फर्नीचर से लेकर भारत शू तक भाया रोस्पा टावर व बैंक ऑफ इंडिया के कॉर्नर तक..(नाइस फर्नीचर से लेकर रोस्पा टावर एवं बैंक ऑफ इंडिया से लेकर भारत शू तक केवल दो पहिया वाहन)

    शारदा बाबू लेन (दो पहिया वाहन, अस्थायी पड़ाव)

    अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक तक भाया सदर अस्पताल के बाउंड्री साइड तक

    इसे भी पढ़ें: आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चुनाव आयोग सख्त, धनबाद एसएसपी ने बरोरा-राजगंज थानेदार को किया लाइन क्लोज
    Next Article विधानसभा में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाया था मामला, एसएसपी ने सदर थानेदार को किया लाइन हाजिर

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.