Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड की टीम को मिला सुपर 8 का टिकट, ये टीमें हुई बाहर
    खेल-सिनेमा

    T20 World Cup 2024 : ऑस्ट्रेलिया की जीत से इंग्लैंड की टीम को मिला सुपर 8 का टिकट, ये टीमें हुई बाहर

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Australia's Josh Hazlewood (R) and teammate Pat Cummins during the ICC men's Twenty20 World Cup 2024 group B cricket match between Australia and England at Kensington Oval in Bridgetown, Barbados, on June 8, 2024. (Photo by Randy Brooks / AFP)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    T20 World Cup 2024.  टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 35वें लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हरा दिया है. बता दें कि यह ग्रुप बी का आखिरी मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिलते इंग्लैंड को सुपर 8 का टिकट मिल गया. इस तरह से ग्रुप बी का आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई हो गई. जबकि स्कॉटलैंड, नामीबिया और ओमान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इनके अलावा 8 और टीमें हैं, जिनका टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो गया. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए से पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड की टीम बाहर हो गई है. ग्रुप बी से स्कॉटलैंड, ओमान और नामीबिया की टीम का सफर समाप्त हो गया है.

    वहीं बात करें ग्रुप सी से की तो न्यूजीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी की टीम सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाई है, जबकि ग्रुप डी से नेपाल और श्रीलंका की टीम क्वॉलिफिकेशन की रेस से बाहर हुई है. वहीं, 7 टीमों ने सुपर 8 में जगह बना ली है, जिसमें भारत, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है. बांग्लादेश और नीदरलैंड में से कोई एक टीम सुपर 8 में पहुंचेगी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया वर्सेस स्कॉटलैंड मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे.

    जिससे सभी को यही लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया और टीम सुपर 8 में पहुंच गई. जानकारी के लिए बता दें कि इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने ग्रुप स्टेज के चारों मैच जीते हैं. इस मैच में स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन ने 34 गेंदों में 60 रन बनाए. जबकि जॉर्ज मुन्से ने 23 गेंदों में 35 रन बनाए तो वहीं कप्तान रिची बेरिंगटन 31 गेंदों में 42 रन की पारी खेली.

    वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को 2 विकेट मिले और एक-एक विकेट एश्टन एगर, नैथन एलिस और एडम जैम्पा को मिले. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, क्योंकि 60 रन पर तीन विकेट गिर गए थे. जिसके बाद ट्रेविस हेड (68) और मार्कस स्टोइनिस (59) के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई, जिससे मैच ने पलटी मारी. वहीं, डेविड ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए थे.

     

    इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया जीत टीम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 16 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article माली कल्याण समिति के लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से की मुलाकात

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.