Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया: दलाई लामा की ‘जासूसी’ कर रही संदिग्ध चीनी महिला बोधगया में गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
    बिहार

    गया: दलाई लामा की ‘जासूसी’ कर रही संदिग्ध चीनी महिला बोधगया में गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया: बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की जिस महिला की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. ‘संदिग्ध’ महिला चीनी जासूस सोंग शियाओलन को बोधगया थाना में रखकर फिलहाल गया पुलिस पूछताछ कर रही है. मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम.आर. नायक ने भी चीनी महिला के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है.

    केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के तरफ से मिली इनपुट के बाद महिला की सरगर्मी से गया पुलिस तलाश कर रही थी. ‘खतरे’ की गंभीरता को देखते हुए गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरप्रीत कौर ने चीनी महिला को जल्द गिरफ्तारी में लेने की बात कही थी. पुलिस हिरासत में जिस महिला को रखा गया है, उसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला से पूछताछ के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी.

    vidh

    पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया था. पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही थी. अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    बोधगया में सुरक्षा एलर्ट पर विदेश मंत्रालय का टिप्पणी से इंकार
    इस बीच, बिहार के बोधगया में तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा को कथित तौर पर चीन की एक महिला से खतरा होने के एलर्ट के बाद सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस घटना को ‘सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा’ बताया और इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

    इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘यह सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा प्रतीत होता है, इसके बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है. मैं नहीं समझता कि सुरक्षा से जुड़े आयामों पर बात करने का यह सही मंच है.’

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News लालपुर थाने में लगी आग, परिसर में खड़ी वाहन का टंकी हो रहा ब्लास्ट
    Next Article फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का हार्ट अटैक से निधन, 15 दिनों से थे वेंटिलेटर पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.