Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»‘संताली भाषा कोचिंग’ से यूपीएससी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करेंगे छात्र
    झारखंड

    ‘संताली भाषा कोचिंग’ से यूपीएससी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करेंगे छात्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: 27 दिसम्बर से डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान द्वारा अनुसूचित जनजाति समुदाय के युवक- युवतियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग एवं समकक्ष प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क (गैर आवासीय) ‘संताली भाषा कोचिंग’ का शुभारंभ किया जा रहा है. संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा यह विशेष कोचिंग कार्यक्रम लगभग 4 महीने का है. इसमें अब तक तीस (30) छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है. कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलवाना है.

    तैयारी में छात्रों को नहीं होगी परेशानी

    अनुसूचित जनजाति संवर्ग के छात्रों को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित ‘संताली’ भाषा में संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलवाना है. चूंकि संताली भाषा के पाठ्यक्रम की विशिष्टताओं के कारण अन्य भाषा के पाठ्यक्रमों की प्रतियोगियों के लिए ज्यादा अंक प्राप्ति की संभावना है. 8वीं अनुसूची में सम्मिलित संताली भाषा की खासियत यह है कि मुंडारी भाषा परिवार की भाषाएं बोलने वाले मुंडारी, हो, खड़िया, आसुरी, बिरहोरी, बिरजिया, स्वासी आदि समुदायों के प्रतिभागियों को उनकी मातृभाषा संताली से मिलती-जुलती होने के कारण तैयारी करने में कोई कठिनाई नहीं होगी.

    प्रतिभागियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं

    इस कोचिंग कार्यक्रम में गैर मुंडारी भाषा परिवार के प्रतिभागियों के लिए भी अलग से अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे उन्हें संताली भाषा सीखने में आसानी हो और उसके पाठ्यक्रम की तैयारी से यथाशीघ्र जुड़ सकें. संस्थान में संचालित होने वाली ‘संताली भाषा कोचिंग’ को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संताली भाषा विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती डुमनी माई मुर्मू एवं डॉ. फ्रांसिस सी.मूर्मू तथा डॉ. सन्तोष मुर्मू आदि व्याख्याताओं द्वारा पाठ्यक्रम की तैयारी की जायेगी.

    परीक्षा के अनुरूप पाठ्यक्रम

    इस प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम विशेष रूप से संघ लोक सेवा आयोग एवं समकक्ष परीक्षा के अनुरूप तैयार किया गया है. जिसमें गद्य, कविता उपन्यास, कहानियां, नाटक एवं जीवनी की पुस्तकें हैं. जैसे होरह सेरेंग- डब्ल्यूजी आर्चर, हो सेरंग, रघुनाथ मुर्मू, सोरोस सेरेंग – बाबूलाल मुर्मू (आदिवासी) उपन्यास – हरमावक एटो – आरन कार्सि्टयर्स (अनुवादक – आरके किस्कू), मनु मति – चंद्र मोहन हांसदा, एटो होरक – डोमन हैंसडैक, ओजॉय गाड़ा ढीक – नथेनियाल मुर्मू, जियोन गाड़ा -रूप चंद्र हांसदा, और जादूमनी बेसरा, मायाजाल – डोमन साहू ‘समीर‘, और पद्मश्री भागवत मुर्मू ‘ठाकुर‘ इत्यादि.

    जनवरी से शुरू होगा कोचिंग

    ज्ञातव्य है कि संस्थान द्वारा दो और कोचिंग कार्यक्रम जनवरी के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होगा. उसमें अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु ‘‘निःशुल्क गैर आवासीय कार्यक्रम’’ एवं अति कमजोर जनजातीय समुदाय ¼PVTG) के युवाओं को राज्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ‘‘निःशुल्क आवासीय कोचिंग’’ शामिल है. इच्छुक छात्र-छात्राएं डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान की वेबसाईट से या दूरभाष से जानकारी ले सकते हैं.

    ये भी पढ़ें: CPI(M) का 98वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

    coaching Competitive Exam Dr. Ramdayal Munda Tribal Welfare Research Institute Free Johar Live preparation ranchi Santali language Scheduled Tribe Community students Union Public Service Commission UPSC Exam अनुसूचित जनजाति समुदाय आज की खबर करंट न्यूज कोचिंग छात्र जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान ताजा खबर तैयारी निशुल्क न्यूज हेडलाइन प्रतियोगी परीक्षा मुख्य समाचार यूपीएससी परीक्षा रांची लेटेस्ट न्यूज संघ लोक सेवा आयोग संताली भाषा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीएसपी रैंक के पांच अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार डीएसपी सीआईडी रांची बने
    Next Article रंगदारी को लेकर अखिल भारतीय वैश्य समाज का अल्टीमेटम, 15 दिनों में हो गिरफ्तारी वरना होगा बड़ा आंदोलन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.