भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली और झारखंड के अपर मुख्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर राज्यभर में मानक से कम, गलत लेबल वाले और भ्रामक दावे करने वाले खाद्य उत्पादों के खिलाफ विशेष जांच और प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है. इसी क्रम में देवघर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, देवघर-1 की ओर से खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है.
FSSAI की ओर से जारी सूची में ऐसे 115 उत्पाद और उत्पाद श्रेणियां चिन्हित की गई हैं, जिनके संबंध में भ्रामक दावे, गलत ब्रांडिंग, लेबलिंग या अन्य नियामकीय कमियां पाई गई हैं. खाद्य कारोबारियों, वितरकों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया गया है कि सूची में शामिल उत्पादों का उपलब्ध स्टॉक तत्काल बाजार से हटा दें.
देवघर जिले के सभी रिटेलर, खाद्य कारोबार संचालक, वितरकों और थोक व खुदरा दुकानदार को नोटिस कर 115 खाद्य उत्पाद को हटाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, कंपनी को स्टॉक सामान वापस करने का भी निर्देश दिया गया है.
– सुबीर रंजन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, देवघर-1
जांच के दायरे में प्रमुख ब्रांड और उत्पाद
FSSAI की सूची में आईओटा वाटर भी शामिल है. आईओटा नैनोटेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के इस उत्पाद को लेकर गैर-मानकीकृत उत्पाद से संबंधित आपत्ति दर्ज की गई है.
स्टोरिया जूस पोमेग्रेनेट, स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड का उत्पाद है. इस पर फ्रूट जूस से संबंधित भ्रामक दावों को लेकर आपत्ति है.
टाटा इलेक्ट्रोलाइट एप्पल, टाटा इलेक्ट्रोलाइट ऑरेंज और टाटा इलेक्ट्रोलाइट मिक्स्ड फ्रूट इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक भी सूची में हैं. इसके अलावा द हेल्थ फैक्ट्री जीरो मैदा होल व्हीट ब्रेड और द हेल्थ फैक्ट्री जीरो मैदा पिज्जा बेस पर भ्रामक ट्रेडमार्क के इस्तेमाल से संबंधित आपत्ति है.
प्लान बी प्लांट बेस्ड वीगन चेडर ब्लॉक, प्लान बी प्लांट बेस्ड वीगन मोजरेला ब्लॉक और प्लान बी प्लांट बेस्ड वीगन 3 चीज श्रेड्स समेत प्लान बी प्लांट बेस्ड वीगन ट्रेडमार्क के तहत आने वाले उत्पादों को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई है.
इसके अलावा सूची में न्यूहर्ब्स ट्रू विटामिन डेली टैबलेट्स, हेल्दी चॉइस हेल्दी फूड फॉर हेल्दी लाइफ पोहा, इमामी हेल्दी एंड टेस्टी सनफ्लावर ऑयल, इमामी कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल, हेल्थ एड सैल्मन ऑयल कैप्सूल, टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फार्म्स कल्चर्ड घी, शाइन ऑर्गेनिक उन्नाबेर (जुजूब), वर्ल्ड ऑफ ऑर्गेनिक हेल्दी ट्रायल मिक्स और ऑर्गेनिक विजडम क्विनोआ ज्वार पास्ता शामिल हैं.
भ्रामक दावों से संबंधित शिकायतों के आधार पर लिव्योर रोस्टेड एडामेम बीन्स, बी नेचुरल क्रैनबेरी जूस, न्यूट्रीमिक्स हेल्दी ग्रोथ एंड डेली न्यूट्रिशन बेल्जियम चॉकलेट पाउडर, ए-1 शर्मा शुगर फ्री कुल्फी, हैपिलो डेट बाइट्स इन जेस्टी ऑरेंज फ्लेवर और बिसलेरी विद ऐडेड मिनरल्स को भी चिन्हित किया गया है.
इसी तरह ईट बेटर हेजलनट चॉकलेट लड्डू, फरसान स्ट्रीट मसाला पत्ता, फरसान स्ट्रीट रोस्टेड मिलेट भेल, ईटफिट डाइजेस्टिव बिस्किट्स, निसार स्वीट्स हनी कैंडी, भाभी जी का मेकअप फ्रायम्स (मस्त मसाला), प्योर बर्स्ट कच्चा आम कैंडी, अमूल शुगर फ्री आइसक्रीम, फर्न्स एन पेटल्स रोस्टेड आलमंड चॉकलेट और सॉफ्ट एंड फ्रेश क्रीम बन पाइनएप्पल भी सूची में शामिल हैं.
लोटे, डाबर, फॉर्च्यून और बॉर्नविटा भी सूची में
लोटे इंडिया के कई उत्पादों पर आपत्ति दर्ज की गई है. इनमें लोटे चोको पाई विद रिच मार्शमैलो, लोटे चोको पाई रियल ऑरेंज, लोटे चोको पाई चोको बर्स्ट, पेपेरो क्रंची बिस्किट स्टिक्स, पेपेरो ओरिजिनल बिस्किट स्टिक्स, लॉली ब्लिस ऑरेंज फ्लेवर्ड लॉलीपॉप विद ऐडेड विटामिन सी एंड जिंक और फ्रूट्ज एक्लेयर शामिल हैं.
इसके अलावा वेडाफ्लेक्सा कैप्सूल, डाबर हार्ट केयर हार्ट हेल्दी ऑयल्स इन्फ्यूज्ड विद अर्जुना, फॉर्च्यून सोया हेल्थ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, बॉर्नविटा और लंदन डेयरी आइसक्रीम भी सूची में हैं.
बॉर्नविटा को लेकर कंपनी के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर प्रदर्शित उत्पाद से संबंधित प्रविष्टि भी सूची में है.
बेबी फूड और सप्लीमेंट पर भी सवाल
बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में सिमिलैक क्लासिक स्टेज-1, सिमिलैक क्लासिक स्टेज-2, सिमिलैक एडवांस स्टेज-1 और सिमिलैक एडवांस स्टेज-2 शामिल हैं.
इसके अलावा एप्टामिल गोल्ड और एप्टामिल सी-प्रोटेक भी सूची में हैं.
बेबी फूड की विस्तृत श्रेणी में कन्ननकाया पाउडर (कच्चा केला), एरोरूट पाउडर, नवारा राइस पाउडर, राइप बनाना पाउडर, रागी फ्रूट मिक्स, स्वीट पोटैटो पाउडर, हेल्थ मिक्स पाउडर, इंस्टेंट वेजी डल मिक्स और व्हीट पीनट मिक्स शामिल हैं.
इन उत्पादों पर शुद्ध और प्राकृतिक पोषण, संवेदनशील बच्चों के लिए उपयुक्त, आसानी से पचने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने जैसे दावों को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है. कुछ उत्पादों पर वीगन और 100 प्रतिशत जैसे दावों को भी नियमों के अनुरूप नहीं माना गया.
किंडर जॉय, पतंजलि दूध बिस्कुट और मास्टरचाउ भी सूची में
किंडर जॉय पर पैकेजिंग में रिच इन मिल्क सॉलिड्स जैसे दावे को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है.
सिल्केन टोफू पर 100 प्रतिशत वेज और रिच इन विटामिन्स जैसे दावों को लेकर सवाल उठाया गया है. पोषण तालिका में विटामिन की मात्रा नहीं होने के कारण दावे को प्रमाणित नहीं माना गया.
मास्टरचाउ रेमन नूडल, मास्टरचाउ उडोन नूडल्स और मास्टरचाउ सोबा नूडल्स भी सूची में हैं. इन उत्पादों पर 100 प्रतिशत, नेचुरल और हेल्दी जैसे शब्दों के इस्तेमाल, पोषण संबंधी जानकारी और लेबलिंग से जुड़ी आपत्तियां दर्ज की गई हैं.
इसके अलावा फोलीन्यूरो सिरप, मसाला सोया कटोरी, यूनेक्जाइम सिरप, लिवकाल डीएस सिरप, मल्टिकल, बेलीवाम एएम और बेलीवाम पीएम भी सूची में हैं.
नूडल्स, सॉस और दूसरे आयातित उत्पाद
सूची में हॉट चिकन फ्लेवर रेमन विद ऐडेड शुगर, कैंडी स्टिक, प्रिजर्व्ड ड्राइड साल्टेड ब्लैक बीन्स, टेम्पुरा बैटर मिक्स फ्लोर, ओएटी 25 चॉकलेट हेजलनट बिस्किट, मिल्का चिप्स अहॉय बार-100 प्रतिशत एल्पाइन मिल्क चॉकलेट, कोरियन जिनसेंग, न्यूट्रास्यूटिकल-इंसिप्रो गोल्ड पाउडर वैनिला, पॉकी डबल चोको फ्लेवर बिस्किट स्टिक, कोको पाइनएप्पल फ्लेवर्ड ड्रिंक, ओंग्स गार्लिक चिली सॉस, जूलीज ओएटी 25 चॉकलेट हेजलनट और मार्शमैलो भी शामिल हैं.
इन उत्पादों में कहीं पोषण संबंधी जानकारी, कहीं आयातक या निर्माता का पूरा पता, कहीं एलर्जेन की जानकारी, कहीं मूल देश और कहीं लेबलिंग संबंधी अनिवार्य जानकारी को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है.
गमीज और हेल्थ सप्लीमेंट भी जांच के घेरे में
हेल्थ और वेलनेस से जुड़े उत्पादों में ग्लो स्किन गमीज (वीगन कोलेजन एंड हायलूरोनिक एसिड), शार्प आई विजन गमी (ल्यूटिन, एस्टैक्सैंथिन एंड जिएक्सैंथिन), स्लीप इंड्यूसर एंड एंग्जायटी रिलीफ गमी (मेलाटोनिन), स्लिम गमी (एल-कार्निटिन एंड ग्रीन कॉफी एक्सट्रैक्ट) और इम्यून डिफेंस गमी (फाइटोन्यूट्रिएंट्स) शामिल हैं.
इसके अलावा इम्यून वाइटलाइजर गमी, पीएमएस गमी, एपेटाइजर डिटॉक्स गमी, कंप्लीट डेली वेलनेस गमी और बोन सपोर्ट गमी भी चिन्हित उत्पादों में शामिल हैं.
न्यूट्रीमिक्स बेल्जियम चॉकलेट पाउडर और लिटिल जॉयज मल्टीविटामिन गमीज पर भी भ्रामक दावों से संबंधित आपत्ति दर्ज की गई है.
तेल, जूस और पनीर के दावों पर भी सवाल
प्लक मैंगो फ्रूट जूस पर नो ऐडेड शुगर के दावे को लेकर आपत्ति है, जबकि उत्पाद में मैंगो पल्प और शुगरकेन जूस की मात्रा दर्ज है.
सफोला टोटल हार्ट प्रो-मल्टी सोर्स कुकिंग ऑयल के नाम और पैकेजिंग पर हार्ट संबंधी संकेतों को लेकर सवाल उठाया गया है.
ऐज़-इट-इज़ एटम पीडब्ल्यूआर व्हे एक्सएल पर प्योर एंड हेल्दी, 100 प्रतिशत ऑथेंटिक, ईजी डाइजेस्ट, लीन मसल गेंस, स्ट्रेंथ और रैपिड रिकवरी जैसे दावों को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण की जरूरत बताई गई है.
ला कासा वीगन हेजलनट चॉकलेट स्प्रेड पर नेचुरल दावे, हेरिटेज फ्रेश पनीर पर फ्रेश शब्द के इस्तेमाल और नेचुरल पनीर पर नेचुरल शब्द के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति है.
सिप्जर न्यूट्रास्यूटिकल्स जूस कैप्सूल्स पर पैकेजिंग में एफएसएसएआई अप्रूव्ड लिखे जाने को लेकर आपत्ति है, क्योंकि इससे उत्पाद को FSSAI की स्वीकृति या समर्थन प्राप्त होने का भ्रामक संकेत जाता है.
पतंजलि दूध बिस्कुट पर 100 प्रतिशत आटा और वीगन दावे से संबंधित आपत्ति दर्ज की गई है. इसके अलावा वीगन प्रो कोलेजन, फास्ट एंड अप रीलोड इंस्टेंट इलेक्ट्रोलाइट्स विटामिन्स, अल्कलाइन न्यूट्रिएंट वाटर और रॉ प्रेसरी अल्फांसो मैंगो फ्रूट ड्रिंक भी सूची में हैं.
रॉ प्रेसरी के अल्फांसो मैंगो फ्रूट ड्रिंक में फ्रक्टोज को अतिरिक्त शुगर के रूप में इस्तेमाल किए जाने के बावजूद नेचुरली ऑकरिंग शुगर्स से संबंधित दावा किए जाने पर सवाल उठाया गया है.
इलेक्ट्रोलाइट और एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भी आपत्ति
FSSAI की सूची में प्रोलाइट इलेक्ट्रोशॉट/री-हाइड्रेट, सैंडालाइट्स रिहाइड्रोलाइफ, वेलाइट, ग्लूकोन-डी एक्टिवॉर्स, लिक्विड आई.वी. और एनर्जेल भी शामिल हैं. इन उत्पादों में इलेक्ट्रोलाइट शब्द के इस्तेमाल को लेकर नियामकीय आपत्ति दर्ज की गई है.
एनर्जी ड्रिंक श्रेणी में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, मॉन्स्टर एनर्जी, हेल एनर्जी ड्रिंक, स्टिंग एनर्जी, एड्रेनालिन रश एनर्जी ड्रिंक अल्टीमेट परफॉर्मेंस और कैम्पा एनर्जी ड्रिंक-गोल्ड बूस्ट शामिल हैं.
FSSAI ने इन उत्पादों में कैफीनयुक्त पेय के लिए निर्धारित श्रेणी के बावजूद एनर्जी ड्रिंक शब्द के इस्तेमाल, खासकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित नामों को लेकर आपत्ति जताई है.
नॉर के कई सूप भी सूची में
FSSAI की सूची में नॉर हॉट एंड सॉर वेज सूप, नॉर टोमैटो चटपटा सूप, नॉर मंचाऊ वेज सूप, नॉर स्वीट कॉर्न वेज सूप, नॉर मिक्स्ड वेजिटेबल सूप, नॉर क्रीम ऑफ ब्रोकली सूप, नॉर थिक टोमैटो सूप, नॉर इंटरनेशनल स्पाइसी कोरियन किमची सूप, नॉर इंटरनेशनल हांगकांग मंचाऊ नूडल सूप, नॉर इंटरनेशनल क्रीम ऑफ ब्रोकली सूप, नॉर इंटरनेशनल इटालियन मशरूम सूप और नॉर इंटरनेशनल मैक्सिकन टोमैटो कॉर्न सूप भी शामिल हैं. इसके अलावा मिलेट एंड मोर डाइट मिलेट भेल तथा अन्य मिलेट आधारित उत्पादों पर भी दावों को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है.
कारोबारियों को स्टॉक हटाने का निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को निर्देश दिया है कि चिन्हित उत्पादों का स्टॉक बाजार से हटाने के साथ संबंधित निर्देशों का पालन करें. विभाग ने आम लोगों से भी पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल, पोषण संबंधी जानकारी और किए गए दावों की जांच करने तथा भ्रामक दावों वाले उत्पादों से बचने की अपील की है.

