Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CPI(M) का 98वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
    ट्रेंडिंग

    CPI(M) का 98वां स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : CPI(M) ने अपना 98वां स्थापना दिवस अल्बर्ट एक्का चौक स्थित कार्यालय में धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड बाबूलाल झा ने झंडातोलन कर किया. शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी गई.

    कामरेड कानन राजेंद्र, महावीर मांझी जग लाल सिंह, वासुदेव आचार्य के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि किसान, मजदूरों के हक और अधिकार के संघर्ष के लंबे अनुभव लिए कम्युनिस्ट पार्टी आज भी आंदोलन के मैदान में है. आने वाले दिनों में इस देश को तानाशाह से बचाने, लोकतंत्र संविधान एवं आजादी को बचाने की बड़ी चुनौती है. 2024 में बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलजुल कर चुनाव लड़ने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार संगठन को मजबूत बनाने और जन संघर्ष को तेज करने के लिए प्रयासरत है. पुराने साथियों के शहादत एवं बलिदान के बल पर आने वाले दिन में सारे चुनौतियों को स्वीकार करते हुए देश को तानाशाह से बचाने के लिए संकल्पित है.

    प्रोफेसर मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने बहुत सारी कुर्बानियां  देकर इस देश को सींचा है. लंबे संघर्ष के अनुभव कम्युनिस्टों का है, लेकिन आज की स्थिति में संप्रदायवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई को लड़ना होगा. वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बाबूलाल झा ने कम्युनिस्ट पार्टी के बीते दिनों के इतिहास और आने वाले चुनौतियों पर कहा कि दुआओं को आगे आने की जरूरत है. आने वाली पीढ़ी को मजबूत तरीके से सामने वाले दुश्मन से निपटने के लिए तैयार रहना होगा.

    एटक के राज्य सचिव अशोक यादव ने संबोधित करते हुए किसान मजदूर की एकता उनके संघर्ष को जारी रखना, किसान मजदूर के हक अधिकार को हिफाजत के लिए संयुक्त आंदोलन चलाने पर जोर दिया. सभा को कई वरिष्ठ साथियों ने संबोधित किया. सभा के समापन के बाद सबसे वरिष्ठ साथी पीके गांगुली को मजदूर नेता लाल देव सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. 48 वर्षों से पार्टी के संघर्ष में शामिल अम्रुल्लाह अंसारी को भारतीय जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही साथी भानु चौधरी को भी सम्मानित किया गया.

    स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सीपीआई के राज्य पदाधिकारी ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी पूरे देश भर में मे मना रहा है. आज के परिपेक्ष में संप्रदायवाद एक प्रकार से चुनौती बनी हुई है और इसे पूरा देश प्रभावित होता दिख रहा है. इसी संप्रदायवाद से किस प्रकार से निपट जाए इस विषय में गहन विचार मंथन स्थापना दिवस के अवसर पर किया जा रहा है. देश में शासित सांप्रदायिक शक्तियां को सत्ता से किस प्रकार बेदखल किया जाए इस विषय पर भी हम सब मंथन कर रहे हैं.

    वहीं सीपीआई के कार्यालय सचिव ने बताया कि अब तक के राजनीतिक सफर पर कार्यक्रम के दौरान चर्चा की जा रही है और पार्टी के मूल उद्देश्य साम्राज्यवाद के खिलाफ पार्टी का स्थापना हुआ. उस उद्देश्य को किस प्रकार से आगे लेकर चलें इस विषय पर भी हम सब कटिबंध होंगे.

    स्थापना दिवस समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह मिथिलेश कुमार सिंह डॉ राजेंद्र चौधरी, ऊषा श्रीवास्तव, सुनील साह, राजेंद्र रविदास, मनोज ठाकुर, इम्तियाज अहमद खान, नीरज सिंह, कृष्ण वर्मा, श्यामल मलिक इशाक अंसारी, तार सिंह, फरजाना, तंजीला, लक्ष्मी महतो, कलम रशीदी सचिदानंद मिश्रा रामचंद्रन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

    इसे भी पढ़ें: आपसी विवाद के कारण कारीपानी रोड सेल बंद, मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद के कारण कारीपानी रोड सेल बंद, मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत
    Next Article सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.