शिक्षक दिवस के मौके पर करियर पावर देवघर, अड्डा247 की यूनिट, में स्कॉलरशिप टेस्ट 2026 और टीचर्स डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सम्मानित करने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया.
कार्यक्रम में रेड रोज स्कूल के प्राचार्य रामसेवक सिंह गुंजन, देवघर कॉलेज की एचओडी (इंग्लिश) अंजनी शर्मा, अधिवक्ता सी. के. रॉय, अधिवक्ता अवध किशोर सिंह और राज किशोर रॉय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
कार्यक्रम के संस्थापक रूपेश कुमार ने विद्यार्थियों को लगातार मेहनत, अनुशासन, सही रणनीति और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी.
आठ विद्यार्थियों को मिला सम्मान
स्कॉलरशिप टेस्ट 2026 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. प्रथम रैंक हासिल करने वाले अभय कुमार को उनके चुने हुए कोर्स पर 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप, जबकि अन्य सात रैंकर्स को 60 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी गई.
सम्मानित विद्यार्थियों में अभय कुमार, कार्तिक यादव, बबली कुमारी, संतोष टुडू, प्रमोद कुमार वर्मा, चंद्रशेखर मंडल, रवि रंजन और श्रीजल हेम्ब्रम शामिल रहे. सभी विजेताओं को टी-शर्ट और आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए.
टीचर्स डे के मौके पर शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों के जीवन में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक उत्साह के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम के डिजिटल मीडिया पार्टनर टीम ढोलकिया रहे. करियर पावर देवघर का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, प्रतिभा सम्मान और करियर मार्गदर्शन का खास मौका रहा.
Also Read : झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी


