Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव
    देश

    शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव

    Team JoharBy Team JoharFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत सोमवार को धीमी गति से की। कमजोर तिमाही नतीजे और वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच प्रमुख सूचकांक लगभग सपाट स्तर पर रहे। बीच बीएसई सेंसेक्स 22 अंक यानी 0.02% की गिरावट के साथ 83,604 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 6 अंक यानी 0.03% टूटकर 25,464 के स्तर पर देखा गया।

    मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली

    मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.34% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47% की गिरावट रही।

    सेक्टोरल प्रदर्शन

    आज आईटी और मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर दिखे। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.55% गिरकर ट्रेड कर रहा था। तकनीकी शेयरों में वैश्विक बिकवाली और एआई से जुड़ी अनिश्चितताएं इसके पीछे मुख्य कारण मानी जा रही हैं। मीडिया इंडेक्स भी 0.84% नीचे रहा। वहीं, फार्मा सेक्टर में 0.93% और रियल्टी सेक्टर में 0.55% की बढ़त देखी गई।

    बैंक निफ्टी में मजबूती

    विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक निफ्टी अन्य इंडेक्स की तुलना में मजबूत बना हुआ है और 60,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। 59,700–60,000 का स्तर एक मजबूत समर्थन क्षेत्र माना जा रहा है।

    वैश्विक संकेत और निवेशकों का नजरिया

    अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चीन के शंघाई और शेनझेन इंडेक्स में 1% से अधिक की गिरावट रही, जबकि जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 7,395 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की, वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 5,553 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को सहारा देने की कोशिश की।

    विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय बाजार फिलहाल ठहराव (कंसोलिडेशन) के दौर में है। निवेशक अमेरिका के आगामी आर्थिक आंकड़ों, जैसे फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और पीसीई मुद्रास्फीति पर नजर बनाए हुए हैं।

    Also Read : 9 करोड़ के कर्ज मामले में फंसे Rajpal Yadav को राहत, बड़े स्टार ने बढ़ाया हाथ

    Asian Markets BSE Economic News Financial Markets Financial News investment Johar Live market rally Market Updates Nifty NSE Sensex Share Market Stock Market stock market news Trading Us अमेरिका आर्थिक समाचार एनएसई एशियाई बाजार जोहर लाइव निफ्टी निवेश बाजार अपडेट बाजार तेजी बीएसई वित्तीय मार्केट वित्तीय समाचार शेयर बाजार शेयर मार्केट खबरें सेंसेक्स स्टॉक मार्केट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 करोड़ के कर्ज मामले में फंसे Rajpal Yadav को राहत, बड़े स्टार ने बढ़ाया हाथ
    Next Article दंपती ने पुलिस पर किया हमला, दारोगा समेत कई घायल; एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : दूरदर्शन के पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ मानहानि का केस, जानिये किसने किया केस

    September 7, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : एसआईटी की जांच में हुई पुष्टि, सीजीएल परीक्षा का हुआ था पेपर लीक, पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने फैक्ट्स को किया नजरअंदाज

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशाः 4 करोड़ लोगों को रुला रही है प्याज, महाराष्ट्र की बारिश ने 70 रुपए प्रति किलो पहुंचा दिया दाम

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसआईआर पूरी तरह स्कैम है, एक भी योग्य वोटर नाम कटना आयोग पर कलंक जैसाः एसवाई कुरैशी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.