
Johar Live Desk : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 9 करोड़ रुपये के कर्ज न चुका पाने के मामले में 5 फरवरी को खुद को सरेंडर करना पड़ा था। इस मुश्किल दौर में फिल्म इंडस्ट्री ने उनके साथ खड़ा होने का हाथ बढ़ाया। पहले सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों में उन्हें शामिल करने का वादा किया था। अब उनके समर्थन में सेलिब्रिटी बॉक्सर विजेंदर सिंह भी सामने आए हैं।
विजेंदर सिंह की फिल्म में कास्ट होने का मौका
विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह राजपाल यादव को अपनी आगामी फिल्म में कास्ट करेंगे। उन्होंने लिखा, “मैं सच्चे टैलेंट की इज्जत करता हूं। राजपाल ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।”
मैं सच्चे टैलेंट का सम्मान करता हूँ।@rajpalofficial ने भारतीय सिनेमा को बहुत कुछ दिया है।उन्होंने बहुत से किरदारों से हमारे चेहरे पर मुस्कान दी है.
मैं राजपाल यादव जी मेरी आने वाली फिल्म में साथ काम करने का निमंत्रण देता हूँ जिसके राइटर डायरेक्टर @thesanjusaini हैं और हम इस समय…— Vijender Singh (@boxervijender) February 15, 2026
उन्होंने आगे कहा कि राजपाल ने अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाई है और अब वह उन्हें अपनी अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। यह फिल्म Sanjay Sanju Saini द्वारा लिखी और निर्देशित की जा रही है।
डायरेक्टर भी बेताब
विजेंदर सिंह के पोस्ट पर फिल्म के डायरेक्टर संजय संजू सैनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “हम राजपाल यादव सर को अपने सेट पर देखना पसंद करेंगे। विजेंदर सिंह भाईसाब को धन्यवाद। यह सपोर्ट सिर्फ राजपाल यादव सर को ही नहीं, हमारी फिल्म को भी बड़ा करेगा।”
राजपाल यादव क्यों जेल में हैं?
साल 2010 में राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स से अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म असफल रही और कर्ज न चुकाने की वजह से यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई। चेक बाउंस होने के बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया। अब 16 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी।
इंडस्ट्री का साथ और उम्मीद की किरण
इस मुश्किल समय में विजेंदर सिंह और अन्य सेलिब्रिटीज के समर्थन से राजपाल यादव को नया प्रोजेक्ट और काम करने का मौका मिल रहा है। फैंस और इंडस्ट्री इसे उनके करियर की नई उम्मीद मान रहे हैं।
Also Read : मेयर चुनाव से पहले सिंदरी में झामुमो समर्थित उम्मीदवार का कार्यालय जला, साजिश की आशंका

