Bokaro : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सतनपुर इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पीएम श्री पंचानन प्लस टू स्कूल के पास बिजली मिस्त्री और अभियंता को धमकाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद एक दंपती ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
दारोगा कांति विलाश अभिनाश घायल
पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की के दौरान दारोगा कांति विलाश अभिनाश घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दंपती ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ कार्रवाई जारी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतनपुर निवासी निमाई सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पत्नी उर्मिला देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
सिटी डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे इलाके में सतर्क है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
पड़ोसियों और लोगों में सन्नाटा
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा। स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से थोड़े शांत हुए हैं, लेकिन अभी भी माहौल में हल्की बेचैनी नजर आ रही है।
Also Read : 9 करोड़ के कर्ज मामले में फंसे Rajpal Yadav को राहत, बड़े स्टार ने बढ़ाया हाथ

