Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गोवा में भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, PM मोदी ने CM सांवत से की बात
    ट्रेंडिंग

    गोवा में भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, PM मोदी ने CM सांवत से की बात

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Panaji : गोवा के शिरगांव में आज सुबह प्रसिद्ध धार्मिक लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के दौरान रौंदने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक यह घटना श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत कर इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए व्याकुल लोग अचानक बेकाबू हो गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर पड़े और स्थिति अनियंत्रित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पहुंचे। घायलों को गोवा मेडिकल कॉलेज और उत्तरी गोवा के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मापुसा में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और उनके इलाज का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा, ”आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा के दौरान हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया और इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”

    Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…

    Also Read : माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ

    crowd control death disaster goa government response incident injured Lairai Devi Temple Lairai Jatra Narendra modi North Goa Pilgrimage Pramod Sawant Religious event Security Shirgao Shirgaon Stampede support Temple tragic event आपदा उत्तर गोवा गोवा घायल तीर्थयात्रा दुखद घटना धार्मिक आयोजन नरेंद्र मोदी प्रमोद सावंत भगदड़ भीड़ नियंत्रण मंदिर मौत लैराई जात्रा लैराई देवी मंदिर शिरगांव श्रीगाओ समर्थन सरकारी प्रतिक्रिया सुरक्षा हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए फिर जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    Next Article धनबाद के तीन लोगों का मुंबई में अपहरण, मांगे गए 3 करोड़ रुपए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    आदिवासी

    पश्चिम बंगाल: ‘फर्जी आदिवासी’ नपेंगे, लाभार्थी के साथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले भी रडार पर

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.