Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 10:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ
    जामताड़ा

    माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025Updated:May 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha): शहर के आजाद पाड़ा स्थित माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा में अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रथम वार्षिक समारोह “कदम” का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारिब, विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कु .पोद्दार , शिक्षाविद प्रदीप कु.भैया, डी.डी.भंडारी, समाज सेवी कराली चरण सखेल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलि कर किया।

    स्कूल के नन्हे – मुन्ने बच्चों के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम के शोभा को बढ़ाएं इसके बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुति मां की ममता के गाने पर सभी माता के आंखों से आंसू आ गए। इसके अलावे विभिन्न, तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस, योगा, मार्शल आर्ट, मलखंभ में बढ़ चढ़कर बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे इस प्ले स्कूल के प्रांगण में आकर इस छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जो प्रस्तुति किया गया मैं उससे अभीभूत हूं। इस तरह के प्ले स्कूल में जहां बच्चे प्रथम अपने माता-पिता को छोड़कर स्कूल में आते हैं तो वह पहला कदम बढ़ाते हैं और आज का यह कार्यक्रम “कदम” थीम पर ही आयोजित किया गया है जो की काफी सराहनीय प्रयास है।

    विद्यालय इस तरह के मंच प्रदान कर छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को तराशने एवं निखारने का कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से यह बच्चे एक दिन अपने परिवार समाज एवं अपने माता-पिता का नाम को रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों को मोबाइल से दूर रखिए और विभिन्न तरह के फिजिकल एवं खेलकूद एक्टिविटीज में बच्चों को शामिल किजिए, क्योंकि बच्चे निरंतर मानसिक रूप से अस्वस्थ हो रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने सभी अतिथियों का मंच पर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।

    दीपक दुबे ने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं बच्चों को बेहतरीन से बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे सकूं। इसी के निमित्त मैं कार्य करने का प्रयास कर रहा हूं। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य रूप से स्कूल के निदेशक भास्कर चांद, प्राचार्य नाजिया , शिक्षिका किरण मिश्रा एवं हिना सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    Also read:क्वार्टर को ध्वस्त करने के दौरान हादसा, ईंट चुराने के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल…

    Jamtara News my chota play school jamtara जामताड़ा झारखंड माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सल डम्प ध्वस्त, IED सहित कई सामान जब्त
    Next Article 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाले पर हेमंत सरकार सख्त : CID और SIT को दिया जांच का जिम्मा, हर जिले में होगा स्पेशल ऑडिट

    April 17, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग : छात्राओं से बदसलूकी मामले में हेडमास्टर निलंबित, 24 घंटे में जांच रिपोर्ट का आदेश

    April 17, 2026
    झारखंड

    HEC की बिगड़ी वित्तीय हालत, 2000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

    April 17, 2026
    Latest Posts

    बिहार में नई सरकार का बड़ा एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    April 17, 2026

    गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 50°C तक जाएगा तापमान; टॉप हॉट सिटी लिस्ट में भारत के 20 शहर

    April 17, 2026

    ट्रेजरी घोटाले पर हेमंत सरकार सख्त : CID और SIT को दिया जांच का जिम्मा, हर जिले में होगा स्पेशल ऑडिट

    April 17, 2026

    हजारीबाग : छात्राओं से बदसलूकी मामले में हेडमास्टर निलंबित, 24 घंटे में जांच रिपोर्ट का आदेश

    April 17, 2026

    HEC की बिगड़ी वित्तीय हालत, 2000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.