Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए फिर जारी किया ऑरेंज अलर्ट
    झारखंड

    मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए फिर जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2025Updated:May 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बीते कुछ दिनों से झारखंड का मौसम बदला हआ है। कई जिलों में बारिश और तेज आंधी कहर बनकर सामने आई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को आंधी, ओलावृष्टि के बीच ठनका गिरने से छह व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें हजारीबाग में एक, गिरिडीह में एक, धनबाद में एक, लोहरदगा में एक, रामगढ़ में एक और लातेहार में एक व्यक्ति की मौत कहीं ठनका की चपेट में आने से तो कहीं पेड़ गिरने से दबकर हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए एक और मुसीबत का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    पलामू में आंधी के दौरान ओलावृष्टि भी हुई, जिससे वहां की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सब्जी और फलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे रही। कई जगह आंधी से घरों के छप्पर उड़ गए। कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष धराशायी होकर सड़क पर गिरे, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया।

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी पलामू प्रमंडल के जिलों को छोड़कर शेष झारखंड में आंधी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य में 10 के बाद प्री मानसून की गतिविधि में कमी आएगी और गर्मी बढ़ेगी। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग खासकर पलामू में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटे रही। वहीं राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका में 94.2 मिमी दर्ज की गई। मेदिनीनगर में 40.8, धनबाद में 38, रांची में 25.4, बोकारो में 25, रामगढ़ और हजारीबाग में 24 मिमी समेत अन्य जगहों पर हल्के से मध्य दर्जे की बारिश हुई।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात भी संभव है।

    साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

    मौसम विभाग के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड पर पड़ रहा है.

    Also Read : झारखंड में ठंडे बस्ते में चला गया धर्मांतरण कानून : भाजपा

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाये LRDC कार्यालय के लिपिक मनीष भारती…

    Also Read : माय छोटा प्ले स्कूल जामताड़ा के वार्षिक समारोह का एसपी ने किया शुभारंभ

    casualties Climate Change cyclone death Dhanbad Giridih Hailstorm Hazaribagh jharkhand latehar lightning Lohardaga Meteorological Department natural disaster orange alert rain Ramgarh Storm tree fall warning Weather आंधी ऑरेंज अलर्ट ओलावृष्टि गिरिडीह चेतावनी जनहानि झारखंड ठनका तूफान धनबाद पेड़ गिरना प्राकृतिक आपदा बारिश मौत मौसम मौसम परिवर्तन मौसम विभाग रामगढ़ लातेहार लोहरदगा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 03 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article गोवा में भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, PM मोदी ने CM सांवत से की बात

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.