Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Srimad Ramayan: 1 जनवरी से टीवी पर शुरू हो रही नई रामायण, ‘थंगाबली’ बने रावण, यहां देखें प्रोमो
    ट्रेंडिंग

    Srimad Ramayan: 1 जनवरी से टीवी पर शुरू हो रही नई रामायण, ‘थंगाबली’ बने रावण, यहां देखें प्रोमो

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023Updated:December 12, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : एक बार फिर से भगवान श्री राम की कहानी को लेकर सोनी टीवी आ रहा है जिसका नाम है ‘श्रीमद रामायण’ और हाल ही में इसका प्रोमो जारी हुआ था जिसमें इसे लेकर कई सारी घोषणा की गई थी.

    पधार रहे हैं,
    अपने भक्तों से मिलने,
    मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम!

    देखिए #SrimadRamayan, 1st जनवरी से, सोम से शुक्र रात 9 बजे सिर्फ #SonyEntertainmentTelevision पर.#SrimadRamayanOnSonyTV #ShriRam #Ramayan #1stJanuary #NewYear pic.twitter.com/98A5xttRvu

    — sonytv (@SonyTV) December 3, 2023

    सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो शेयर करते हुए भगवान श्री राम का किरदार कौन एक्टर निभा रहे हैं, इस पर से पर्दा उठाते हुए टीवी पर ये शो कब दस्तक देगा, इसकी भी घोषणा कर दी है. प्रोमो शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने लिखा, “पधार रहे हैं अपने भक्तों से मिलने, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम. देखिये ‘श्रीमद रामायण, 1 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे”. इस शो की कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है. सुजय रेयू इस शो में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

    प्रभु श्रीराम के रोल में नजर आएंगे सुजय रेऊ

    चैनल ने महान भारतीय महाकाव्य का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें दर्शकों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की खूबसूरती से परिचित कराया गया है. आपको बता दें कि इस सीरियल में भगवान श्रीराम के किरदार में टीवी एक्टर सुजय रेऊ नजर आएंगे. प्रोमा में उनके श्रीराम का लुक भी बहुत दमदार नजर आ रहा है. अपने इस महत्वपूर्ण किरदार के बारे में बात करते हुए सुजय रेऊ ने कहा, ‘मैं श्रीमद रामायण में ये मौका मिलने के लिए सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. श्रीराम का किरदार अदा करना मेरे लिए भूमिका में बस ढलना नहीं है, ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और एक बहुत ही अद्भुत आध्यात्मिक जर्नी है मेरे लिए. ये मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है’.

    ये होंगी सीता और लक्ष्मण

    इस शो में सुजय के अलावा प्राची बंसल माता सीता का किरदार अदा करेंगी. बसंत भट्ट लक्ष्मण की भूमिका में और नीतू पांडे कैकेयी की भूमिका में नजर आएंगे. शो में थंगाबली के नाम से फेमस निकितन धीर रावण के रोल में नजर आएंगे. निकितन की एक्टिंग के फैंस कायल हैं. रावण के उम्दा किरदार में उन्हें देखना ट्रीट होने वाली है. आपको बता दें कि ये धर्मिक शो सोनी टीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा. ये पौराणिक गाथा भारतीय परिवारों को एक प्राचीन आध्यात्मिक युग में ले जाने का वादा करती है जो संपूर्ण मूल्यों और जीवन की सीख पर प्रकाश डालती है, जो आज भी प्रासंगिक हैं.

    इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal, 12 December 2023 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलावारिस हालत में मिली मोटरसाइकिल, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कहर बरपाने लगी सर्दी : चतरा सबसे ठंडा, न्यूनतम पारा पहुंचा 7.4 डिग्री, अभी और बढ़ेगी कनकनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.