Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक जमानत पर फिलहाल रोक
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक जमानत पर फिलहाल रोक

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई तक जमानत पर रोक लगाई है. ईडी ने केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. ईडी ने अपनी एसएलपी में कहा है कि जांच के अहम पड़ाव पर केजरीवाल को रिहा करने से जांच प्रभावित होगी, क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं. इस पर हाईकोर्ट ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की उस दलील को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है. इस दौरान जस्टिस सुधीर जैन ने कहा कि जब तक हाईकोर्ट में सुनवाई लंबित है, निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा. दरअसल, केजरीवाल को एक दिन पहले गुरुवार को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी, जिसके खिलाफ ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

    ED moves Delhi High Court against the order of the trial court granting bail to Delhi CM Arvind Kejriwal in Delhi Excise policy money laundering case.

    ED is likely to mention the matter for an urgent hearing. pic.twitter.com/zoPVr5a6cO

    — ANI (@ANI) June 21, 2024

    ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाई जाए. ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत देने के अधीनस्थ अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी.

    केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप ने क्या कहा

    आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का अदालत का फैसला सत्य की जीत है और यह भाजपा के मुंह पर तमाचा है. गुरुवार शाम केजरीवाल को जमानत मिलने की खबर के बाद मुख्यमंत्री आवास और पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया. यहां आप के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े.

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा के राजा तालाब के पास शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article रिमझिम बारिश के बीच मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.