Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह
    ट्रेंडिंग

    सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से किया निकाह

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024Updated:January 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है. कहा जा रहा है कि एक समारोह के दौरान यह शादी हुई. बताते चलें कि बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थी. सानिया ने लिखा था, ‘शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगी. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं’. सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर जो कोट शेयर किया है, उसमें कहा गया है, बुद्धिमानी से चुनें.

    – Alhamdullilah ♥️

    “And We created you in pairs” وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا pic.twitter.com/nPzKYYvTcV

    — Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) January 20, 2024

    कौन है सना जावेद

    सना पाकिस्तान की चर्चित एक्ट्रेस हैं. वे उर्दू टेलीविजन पर नजर आ चुकी हैं. सना ने वर्ष 2012 में शहर-ए-जात से डेब्यू किया. इसके बाद वे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. रोमांटिक ड्रामा ‘खानी’ में लीड रोल अदा करने के बाद उन्हें असली पहचान मिली. इसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया.

    शोएब की ये तीसरी शादी है, जबकि सना जावेद की यह दूसरी शादी है. शोएब ने पहली शादी आयशा सिद्दीकी से की. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2002 में आयशा और शोएब की शादी हुई, लेकिन 2010 में इनकी राहें जुदा हो गईं. 2010 में शोएब ने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी रचाई. काफी वक्त से सानिया और शोएब के तलाक की खबरें मीडिया में चल रही थीं. इस बीच शोएब ने तीसरी शादी रचा ली है.

    इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निमंत्रण पर हरभजन सिंह की दो टूक, कहा- मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा, जिसको जो करना है करे

    Actress Sana Javed City News Current News Daily News Former Captain Shoaib Malik Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Nikah Sania Mirza Today's News आज की खबर एक्ट्रेस सना जावेद करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर निकाह न्यूज हेडलाइन पूर्व कप्तान शोएब मलिक मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सानिया मिर्जा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर निमंत्रण पर हरभजन सिंह की दो टूक, कहा- मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा, जिसको जो करना है करे
    Next Article हथियार की नोंक पर युवक से 17 हजार की लूट, किया जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.