Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»Sharadiya Navratri 2021: एक ही दिन होगी माता के दो स्वरूपों की पूजा
    धर्म/ज्योतिष

    Sharadiya Navratri 2021: एक ही दिन होगी माता के दो स्वरूपों की पूजा

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा माता की पूजा की जाती है. इस बार शारदीय नवरात्रि नौ नहीं आठ दिन की है, इसलिए तीसरी और चौथी नवरात्रि एक ही दिन मनाई जाएगी, यानी कि माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा और चौथा स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा नौ अक्टूबर को एक ही दिन होगी.

    माता के मंदिर के पुजारी अंबिका प्रसाद जी ने बताया कि इस बार नवरात्रों में चतुर्थी और पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है. इसीलिए तीसरा और चौथा नवरात्रा एक ही दिन मनाया जाएगा. पंडित अंबिका प्रसाद ने बताया कि माता चंद्रघंटा जिनके माथे पर चंद्र के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है, इन माता के तीन नेत्र और 10 भुजाएं हैं, जिसमें उन्होंने कमल का फूल, गदा, बाण, धनुष, त्रिशूल, खड़ग, खप्पर, चक्र, अस्त्र-शस्त्र आदि धारण किए हुए हैं.

    मान्यता है कि मां दुर्गा ने असुरों और दानवों का नाश करने के लिए इस रूप को धारण किया था. मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के अंदर वीरता और निर्भयता आती है, साथ ही मां सभी कष्टों को दूर करती हैं. मां चंद्रघंटा राक्षसों और असुरों के लिए उनका नाश करने वाली है तो वहीं अपने भक्तों का कल्याण करने वाली.

    पंडित जी ने बताया कि मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है इसीलिए मां को चंद्रघंटा कहा जाता है, मान्यता है कि घंटे और शंख की आवाज जहां तक जाती है वहां तक सभी बुराइयों असुरों का नाश हो जाता है और जब मां दुर्गा ने यह स्वरूप धारण किया तो मां की घंटे की आवाज से ही सभी असुर और दानव धराशाई हो गए.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सभी भक्त एक साथ एक चीज के लिए मां चंद्रघंटा की पूजा करें तो मां वह मनोकामना जरूर पूरी करती है. आगे पंडित अंबिका प्रसाद जी ने कहा कि इस समय चूंकि पूरी दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रही है, ऐसे में अगर हम मां चंद्रघंटा की आराधना करें तो मां जल्द ही हम सभी को इस बीमारी से निजात दिलाएंगी.

    पंडित जी ने बताया कि तीसरे दिन माता चंद्रघंटा और माता कुष्मांडा की पूजा एक साथ की जाएगी. ऐसे में माता चंद्रघंटा को अमरूद फल अर्पित किया जा सकता है, क्योंकि यह फल माता को बेहद प्रिय है, वहीं मां कुष्मांडा को सेव अर्पित कर सकते हैं. इसके अलावा दूध से बनी चीजों का ही माता को भोग लगाएं. पंडित जी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा माता का चौथा स्वरूप कुष्मांडा जिन्होंने एक छोटी सी मुस्कान से ही पूरे ब्रह्मांड की रचना की थी, और इनकी उपासना करने से सभी रोग और शोक मिट जाते हैं, यह खुशहाली देने वाली देवी है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में जैप-10 की महिला सिपाही की मौत, चालक फरार
    Next Article रांची टेंट हाउस के मालिक का दिल्ली में निधन, आज शाम 5.30 बजे रांची आएगा पार्थिव शरीर

    Related Posts

    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.